होम / बिजनेस / फूड प्रोडक्ट्स पर GST लगाने के लिए किसने किया मजबूर? राजस्व सचिव ने किया खुलासा

फूड प्रोडक्ट्स पर GST लगाने के लिए किसने किया मजबूर? राजस्व सचिव ने किया खुलासा

कुछ राज्यों ने इन प्रोडक्ट्स पर GST लगाने की मांग की थी. इसके अलावा, इन उत्पादों पर कर की चोरी भी हो रही थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: फूड प्रोडक्ट्स पर GST लगाने के कारण मोदी सरकार की आलोचना हो रही है. लगातार हो रही आलोचना के बीच सरकार ने सफाई पेश की और बताया कि ऐसा करने के लिए उसे किसने मजबूर किया. राजस्व सचिव तरुण बजाज ने पैकेटबंद सामान एवं खाद्य उत्पादों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाने के फैसले का बचाव किया है.

राज्यों को बताया जिम्मेदार?
बजाज ने कहा, "कुछ राज्यों ने इन प्रोडक्ट्स पर GST लगाने की मांग की थी. इसके अलावा, इन उत्पादों पर कर की चोरी भी हो रही थी, जिसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है." बजाज ने कहा कि पैकेटबंद खाद्य उत्पादों पर 18 जुलाई से GST लगाने का फैसला केंद्र सरकार का नहीं बल्कि GST काउंसिल का है. जीएसटी दरों के बारे में सुझाव देने वाली 'फिटमेंट समिति' ने इस बारे में निर्णय किया था, जिसमें केंद्र के अलावा राज्यों के भी अधिकारी शामिल होते हैं.

5 प्रतिशत की दर से GST लग रहा
बजाज ने कहा कि राज्यों के मंत्रियों की भागीदारी वाले मंत्री समूह (GOM) ने भी इन उत्पादों पर GST लगाने की सिफारिश की थी जिसे जीएसटी परिषद ने भी स्वीकृति दे दी. इसके आधार पर गत 18 जुलाई से पैकेटबंद खाद्य उत्पादों पर भी 5 प्रतिशत की दर से GST लगने लगा.

आम सहमति से लिया गया फैसला
राजस्व सचिव ने कहा कि जीएसटी से जुड़े मामलों में फैसले के लिए जीएसटी परिषद सर्वोच्च निकाय है और इस समिति ने पैकेट वाले उत्पादों पर कर लगाने का फैसला आम सहमति से लिया था. जीएसटी समिति में राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि भी शामिल होते हैं. उन्होंने साफ किया कि दालों, गेहूं, राई, जौ, मक्का, चावल, आटा, सूजी, बेसन, मुरमुरे और दही एवं लस्सी को खुले में बेचने और पैक या लेबल नहीं किए जाने पर कोई जीएसटी नहीं लगेगा.

कर कई राज्यों में पहले से लगा हुआ था
बजाज ने कहा, "जीएसटी लागू होने से पहले इन आवश्यक वस्तुओं पर कर कई राज्यों में लगा हुआ था. इनसे राज्यों को राजस्व मिल रहा था. जुलाई, 2017 में जीएसटी प्रणाली आने के समय यह परिपाटी जारी रहने की परिकल्पना की गई थी. लेकिन जब नियम और परिपत्र सामने आए तो यह कर ब्रांडेड उत्पादों पर लगाया गया था."

नहीं बताए राज्यों के नाम
उन्होंने साफ-साफ कहा कि इस तरह कर चोरी होने की शिकायतें कुछ राज्यों की तरफ से की गई थीं, हालांकि उन्होंने इन राज्यों के नाम नहीं बताए.

VIDEO: किस राज्य में विधायकों की कितनी सैलरी, देखिए ये VIDEO

टैग्स
सम्बंधित खबरें

R&D निवेश में भारत की रफ्तार तेज, लेकिन GDP के अनुपात में अब भी चीन और ब्राजील से पीछे

R&D पर GDP के अनुपात में खर्च के मामले में भारत कई प्रमुख ब्रिक्स देशों से पीछे है. चीन ने 2024 में अपने GDP का 2.69 प्रतिशत, ब्राजील ने 2023 में 1.19 प्रतिशत और रूस ने 2024 में लगभग 0.94 प्रतिशत R&D पर खर्च किया.

1 hour ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

1 hour ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़ोतरी, 682.35 अरब डॉलर पर पहुंचा भारत का फॉरेक्स रिजर्व

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में सुधार का असर आरबीआई के गोल्ड रिजर्व पर भी दिखा. समीक्षा सप्ताह के दौरान सोने के भंडार का मूल्य 1.308 अरब डॉलर बढ़कर 103.058 अरब डॉलर हो गया.

2 hours ago

ZEE को मिला शेयरधारकों का समर्थन, 3,143 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी, बढ़ेगी प्रमोटर हिस्सेदारी

कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि असाधारण आम बैठक (EGM) में शेयरधारकों ने प्रमोटर समूह की इकाई को वरीयता आधार पर पूर्ण रूप से परिवर्तनीय वारंटजारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

2 hours ago

समुद्र से निकलेगी ऊर्जा की नई ताकत, 84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन' योजना को कैबिनेट की मंजूरी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अपतटीय (ऑफशोर) क्षेत्रों में हाइड्रोकार्बन की खोज और उत्पादन को नई गति दी जाएगी.

2 hours ago

बड़ी खबरें