होम / बिजनेस / पिछली दिवाली से इस दिवाली तक किस कंपनी के IPO ने किया मालामाल, किसने डुबोई लुटिया

पिछली दिवाली से इस दिवाली तक किस कंपनी के IPO ने किया मालामाल, किसने डुबोई लुटिया

बीते एक साल में कंपनियों ने आईपीओ से जुटाए 95,000 करोड़, दिवाली बाद जुटाएंगी 1 लाक करोड़.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: पिछली दिवाली यानी 2021 की दिवाली से 2022 की दिवाली तक 44 कंपनियों ने अपना आईपीओ बाजार में लाया, जिसमें LIC और Paytm के आईपीओ भी शामिल हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इन 44 में से कितने आईपीओ ने निवेशकों को फायदा पहुंचाया? शेयर बाजार में LIC और Paytm की अब तक धीमी रफ्तार देखकर यदि आप ये अंदाजा लगा रहे होंगे कि एक साल में ज्यादातर आईपीओ ने निवेशकों को नुकसान ही पहुंचाया है तो आप गलत होंगे. पिछले एक साल में इन 44 में से 31 कंपनियों के शेयर इश्यू प्राइस से ऊपर ट्रेड कर रहे हैं. आपको बता दें कि इन 44 कंपनियों ने आईपीओ लाकर बाजार से 95,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं.

सबसे अधिक फायदा इस कंपनी ने पहुंचाया
निवेशकों को सबसे अधिक फायदा पहुंचाने में टॉप पर अडाणी विल्मर है. इस कंपनी के शेयर 8 फरवरी को लिस्ट हुए थे. लिस्टिंग डे पर ही इस कंपनी के शेयर के भाव में 15 फीसदी की उछाल आई थी. तब से लेकर अब तक इस कंपनी के शेयर्स में इश्यू प्राइस के मुकाबले 187 फीसदी की उछाल आ चुकी है.

दूसरे नंबर पर इस कंपनी का नाम
पिछले एक साल में निवेशकों को फायदा पहुंचाने की लिस्ट में दूसरे नंबर है- वेरांडा लर्निंग सॉल्यूशंस. जिस दिन इस कंपनी के शेयर लिस्ट हुए थे, उस दिन उसमें 18 फीसदी की उछाल दर्ज की गई थी. आज इस कंपनी के शेयर्स इश्यू प्राइस के मुकाबले 137 फीसदी की बढ़त हासिल कर चुके हैं.

डेटा पैटर्न्स भी पीछे नहीं
डेटा पैटर्न्स के शेयर भी 29 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए थे. आज इस कंपनी के शेयर्स इश्यू प्राइस से 120 फीसदी तक बढ़त हासिल कर चुके हैं. निवेशकों को फायदा पहुंचाने वाली लिस्ट में वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स का नाम भी शामिल है. लिस्टिंग डे पर 8 फीसदी की बढ़त हासिल करने वाले इस कंपनी के शेयर आज इश्यू प्राइस के मुकाबले 104 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहे हैं. कैम्पस एक्टिववेयर, गो फैशंस इंडिया, मेट्रो ब्रांड्स और लेटेंट व्यू एनालिटिक्स भी शानदार प्रदर्शन की लिस्ट में हैं.

टॉप गेनर आईपीओ

कंपनी इश्यू प्राइस से कितना ऊपर अडाणी विल्मर 187 प्रतिशत वेरांडा लर्निंग सॉल्यूशंस 137 प्रतिशत डेटा पैटर्न्स 120 प्रतिशत वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स 104 प्रतिशत कैम्पस एक्टिववेयर 102 प्रतिशत

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
शेयर मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, पिछले एक साल के आईपीओ का प्रदर्शन देखें तो ये ट्रेंड सामने आता है कि खपत आधारित कंपनियों के शेयर निवेशकों को रिटर्न देने में आगे रहे हैं, जबकि ऊंचे वैल्युएसन वाली टेक कंपनियों के आईपीओ बाजार में संघर्ष करते दिख रहे हैं.

Paytm, LIC ने किया सबसे ज्यादा निराश
Paytm की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ लेकर आई थी. मार्केट में इसे लेकर बहुत क्रेज भी था. कंपनी भी लोगों की रुचि देखकर काफी खुश थी, लेकिन लिस्टिंग के दिन सबकुछ चकनाचूर हो गया. इसका प्रदर्शन सबसे खराब रहा. इस कंपनी के शेयर अब भी निवेशकों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब नहीं हो पाया है. ऐसा ही कुछ LIC के साथ भी देखने को मिला. सबसे बड़ा आईपीओ लाने वाली LIC का शेयर भी आज के समय में संघर्ष कर रहा है. पेटीएम का शेयर इश्यू प्राइस से 68 फीसदी और एलआईसी के शेयर 36 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं.

टॉप लूजर आईपीओ

कंपनी इश्यू प्राइस से कितना नीचे वन 97 कम्युनिकेशंस 69 प्रतिशत फिनो पेमेंट्स बैंक 67 प्रतिशत पीबी फिनटेक 56 प्रतिशत एजीएस ट्रांजैक्ट टेक 54 प्रतिशत श्रीराम प्रॉपर्टीज 37 प्रतिशत

आने वाला है 71 कंपनियों का आईपीओ
71 कंपनियों के आईपीओ को सेबी की मंजूरी मिल चुकी है, जो सितंबर तक आ जाएंगे. इनमें से अधिकांश मार्च, 2023 तक ही आ जाएंगे. इन कंपनियों की आईपीओ से 1.05 लाख करोड़ रुपये जुटाने की योजना है. वहीं, 43 कंपनियां अभी आईपीओ लाने के लिए सेबी की मंजूरी का इंतजार कर रही हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

18 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago