होम / बिजनेस / आखिर कब आ रहा है Boat का IPO? Aman Gupta ने कर दिया साफ  

आखिर कब आ रहा है Boat का IPO? Aman Gupta ने कर दिया साफ  

ईयरफोन और हेडफोन बनाने वाली कंपनी Boat के को-फाउंडर ने आईपीओ को लेकर कंपनी की योजना के बारे में खुलकर बताया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक ब्रैंड बोट (Boat) ने पिछले कुछ समय में तेजी से तरक्की की है. कंपनी के को-फाउंडर अमन गुप्ता के अफोर्डेबल ईयरफोन और हेडफोन लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहे हैं. कुछ वक्त पहले Boat के IPO को लेकर खबर सामने आई थी, लेकिन बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ सकी. अब अमन गुप्ता (Aman Gupta) ने स्पष्ट किया है कि आईपीओ को लेकर उनकी क्या योजना है.

हमारे पास पर्याप्त पूंजी
अमन गुप्ता का कहना है कि आईपीओ को लेकर उन्हें कोई जल्दबाजी नहीं है और इसे अगले वित्त वर्ष 2024-25 या 2025-26 में लाने पर विचार किया जा सकता है. गुप्ता ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारत मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक आकर्षक जगह बन गया है और उनके स्टार्टअप के पास अभी पर्याप्त पूंजी है. बोट के को-फाउंडर ने कहा - एक समय था जब स्टार्टअप के लिए IPO लाने का फैशन नहीं था. बाजार में काफी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती थी. अमन ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी कंपनी को आईपीओ की जरूरत नहीं है. 

बदल गया है लोगों का नजरिया
Boat को-फाउंडर अमन गुप्ता ने कहा कि हम आईपीओ को लेकर किसी भी किस्म की जल्दबाजी में नहीं हैं. वित्त वर्ष 2024-25 या 2025-26 में ऐसा किया जा सकता है. इस साल के लिए हमारी ऐसी कोई योजना नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि स्टार्टअप इंडिया जैसी पहल से देश में एंटरप्रेन्योरशिप को लेकर नजरिए में बदलाव देखने को मिला है. पहले लोग स्टार्टअप को स्वीकार करने को तैयार नहीं थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है. सरकार के इस पर ध्यान केंद्रित करने और स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया जैसी पहल ने देश का नजरिया बदल दिया है.

70% प्रोडक्ट भारत निर्मित
गुप्ता ने बताया कि जब उन्होंने Boat की शुरुआत की, तब आयात पर जोर दिया जाता था. अब उनकी कंपनी के 60-70 प्रतिशत उत्पाद भारत में निर्मित होते हैं. सही मायने में इसे 'मेक इन इंडिया' कहा जा सकता है. उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही 'दुनिया की स्टार्टअप राजधानी' बन जाएगा और यह देश में हो रहे बदलावों की वजह से संभव होगा. अमन गुप्ता ने कहा कि जब बात अपनी मैन्युफैक्चरिंग आवश्यकताओं की आती है तो कंपनियां एक देश तक सीमित नहीं रहना चाहतीं. लिहाजा भारत के लिए यह एक बड़ा अवसर है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

13 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

15 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

17 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

19 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

21 hours ago

बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

15 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

10 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.