होम / बिजनेस / Petrol-Diesel के दामों में आखिर कब होगा बदलाव? मिल गया इस सवाल का जवाब

Petrol-Diesel के दामों में आखिर कब होगा बदलाव? मिल गया इस सवाल का जवाब

पिछले काफी समय से देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में संशोधन नहीं हुआ है. चुनावी मौसम में भी इसमें कोई कटौती नहीं की गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेट्रोल-डीजल के दामों (Petrol-Diesel Price) में कमी की आस में एक साल से ज्यादा गुजर चुका है. पांच राज्यों में हुए चुनाव के दौरान भी एक उम्मीद जगी थी कि तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिल सकती है. क्योंकि सरकारों को जनता की परेशानी चुनावी मौसम में ही नजर आती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. न तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए और न ही मोदी सरकार (Modi Government) ने जनता को राहत देने के लिए कुछ किया. अब खबर आ रही है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में कच्चे तेल के एक निर्धारित स्तर पर पहुंचने के बाद बदलाव होंगे.

निर्धारित की लक्ष्मण रेखा!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दैनिक आधार पर संशोधन तभी शुरू करेंगी, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल की कीमतें 80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से नीचे स्थिर हो जाएंगी. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOC), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने लगातार 20वें महीनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. संयुक्त रूप से 90 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी रखने वाली इन कंपनियों ने कच्चे तेल के दामों में लगी आग का हवाला देकर कई बार घरेलू स्तर पर कीमतें बढ़ाई थीं, लेकिन क्रूड ऑयल में नरमी का फायदा जनता को नहीं दिया.

ये भी पढ़ें - पिछले 5 सालों में इतनी तेज दौड़ी महंगाई, जमीन से आसमान पर पहुंच गए इनके दाम

घाटे से मुनाफे में आईं 
कंपनियां कहती रही हैं कि वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते उन्हें भारी नुकसान हुआ था. हालांकि, दौर करने वाली बात ये भी है कि इससे पहले कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण उन्होंने जमकर मुनाफा भी कमाया था. हालिया आईं खबरों के मुताबिक, तेल कंपनियां घाटे से बाहर आ चुकी हैं और मुनाफा कमा रही हैं. यानी उनके पास दाम कम करने की पूरी गुंजाइश है, इसके बावजूद पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं किया जा रहा है और न ही मोदी सरकार इस बारे में कोई कदम उठा रही है.

कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव
रिपोर्ट्स में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में काफी अस्थिरता है और कीमतों में उतार-चढ़ाव चल रहा है. तेल कंपनियां इस समय कीमतों में कुछ कटौती जरूर कर सकती हैं, लेकिन, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें बढ़ेंगी, तो क्या उन्हें घरेलू स्तर पर दाम बढ़ाने की अनुमति मिलेगी, इस पर संदेह है. लिहाजा, तेल विपणन कंपनियां कीमतों में दैनिक आधार पर संशोधन तब शुरू करेंगी, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से नीचे स्थिर हो जाएंगी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

1 hour ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

1 hour ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

16 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

16 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

1 hour ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

1 hour ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

16 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.

17 hours ago