✕

होम / बिजनेस / जब सांसद जी को सिफारिश के बाद भी नहीं मिली रेलवे की कंफर्म टिकट, संसद में उठाई आवाज

जब सांसद जी को सिफारिश के बाद भी नहीं मिली रेलवे की कंफर्म टिकट, संसद में उठाई आवाज

राज्‍यसभा सांसद आदित्‍य कुमार ने कहा कि रेलवे में यात्रियों की संख्‍या में तो तेजी से इजाफा हो रहा है लेकिन उसके मुकाबले रेलवे में कोच नहीं बढ़ पाए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रेलवे की कंफर्म टिकट के लिए जनता कितना परेशान होती है ये तो देश की जनता ही जानती है. अगर वेटिंग टिकट कंफर्म कराना हो तो यात्रा करने वाला या उसका संबंधी ना जाने कहां कहां की पहचान नहीं लगाता. लेकिन बावजूद उसके कई बार तो टिकट हो जाता है लेकिन कई बार नहीं होता. लेकिन गुरुवार को आम आदमी की ये पीड़ा संसद में सुनाई दी, जिसे क्‍या आप जानते हैं कि कंफर्म टिकट न मिलने की समस्‍या का सामना देश की आम जनता ही नहीं बल्कि हमारे माननीयों को भी करनी पड़ रही है. गुरुवार को ये बात तब सामने आई जब सरकार में बैठी बीजेपी के राज्‍यसभा सांसद आदित्‍य कुमार ने शून्‍यकाल के दौरान टिकट कंफर्म न होने को लेकर अपनी पीड़ा बताई.

क्‍या बोले बीजेपी राज्‍यसभा सांसद आदित्‍य कुमार? 
बीजेपी राज्‍यसभा सांसद आदित्‍य कुमार ने राज्‍यसभा में शून्‍यकाल में अपना सवाल उठाते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में ट्रेनों में टिकट ना मिलने की समस्‍या अक्‍सर सामने आती रहती है. सांसद आदित्‍य कुमार ने कहा कि उनके द्वारा पत्र लिखने के बाद भी यात्रियों का ट्रेन में टिकट कंफर्म नहीं हो रहा है. इसके कारण गांव, देहात और पिछड़े इलाकों से आने वाले लोग ट्रेन में यात्रा तक नहीं कर पाते हैं. उन्‍होंने कहा कि ट्रेनों में लोग इसलिए सफर करते हैं क्‍योंकि ये सस्‍ती यात्रा है. हर कोई इसे अफोर्ड कर सकता है. लेकिन कंफर्म टिकट की समस्‍या के कारण लोग यात्रा नहीं कर पा रहे हैं. 

ट्रेनें कई सारी हैं लेकिन टिकट वेटिंग है 
बीजेपी के राज्‍यसभा सांसद आदित्‍य कुमार ने कहा कि रेलवे की ओर से ट्रेनें तो खूब चलाई जा रही हैं लेकिन टिकट नहीं मिल पा रहा है. अगर वेटिंग टिकट लिया जाता है तो वो कंफर्म नहीं हो पा रहा है. इसके कारण लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

ये भी पढ़ें: Google, Apple के बाद अब इस कंपनी का सर्च इंजन हुआ AI पॉवर्ड, झटपट मिलेगी जानकारी

बोगियों की समस्‍या पर भी बोले माननीय सांसद 
राज्‍यसभा सांसद आदित्‍य कुमार ने कहा कि रेलवे में यात्रियों की संख्‍या में तो तेजी से इजाफा हो रहा है लेकिन उसके मुकाबले रेलवे में कोच नहीं बढ़ पाए हैं. इसी के कारण लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रही है और नतीजा ये हो रहा है कि लोग यात्रा नहीं कर पा रहे हैं. आदित्‍य कुमार ने रेल मंत्री से अनुरोध किया वो स्‍लीपर क्‍लॉस में कोचों की संख्‍या बढ़ाने का काम करें, जिससे लोगों को सीट मिल सके. 

रेलवे ऑर्डर कर चुका है 10 हजार कोच 
वहीं रेलवे खुद ही यात्रियों की इस समस्‍या को सुलझाने के लिए पहले ही काम कर रहा है. रेलवे की ओर से यात्रियों की समस्‍या को सुलझाने के लिए 10 हजार रेल कोचों का आदेश दिया जा चुका है. रेलवे को ये 5000 कोच 2025 तक और अगले 5000 कोच 2026 तक मिल जाएंगे. उम्‍मीद की जा रही है कि उसके बाद काफी हद तक समस्‍या खत्‍म हो जाएगी. सिर्फ यही नहीं रेलवे कई नई ट्रेनों का भी निर्माण कर रहा है. इनमें वंदे भारत से लेकर 50 अमृत भारत ट्रेनें शामिल हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

18 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

20 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

20 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

21 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

18 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

14 hours ago