होम / बिजनेस / डीमर्जर के बाद ITC Hotels की लिस्टिंग में लग सकता है इतना वक्त

डीमर्जर के बाद ITC Hotels की लिस्टिंग में लग सकता है इतना वक्त

ITC के बोर्ड ने होटल कारोबार को अलग करने को हाल ही में मंजूरी दी थी. ITC होटल्स अब स्वतंत्र कंपनी के रूप में काम करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज की राह पर चलते हुए ITC ने हाल ही में डीमर्जर का ऐलान किया था. कंपनी अपने होटल कारोबार को अलग कर रही है. ITC ने 24 जुलाई को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि कंपनी बोर्ड ने एक अरेंजमेंट स्कीम के तहत होटल कारोबार को अलग करने के लिए मंजूरी दे दी थी. अब इस पर फाइनल फैसला 14 अगस्त को होने वाली बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा. डीमर्जर पूरा होने के बाद ITC Hotels एक अलग कंपनी बन जाएगी, जिसे शेयर बाजार में लिस्ट किया जाएगा.   

समय पर मिलेगी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ITC की योजना आईटीसी होटल्स को अगले 6 से 9 महीने में लिस्ट करने की है. हालांकि, कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है. कंपनी ने फाइलिंग में केवल इतना कहा है कि सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के लिस्टिंग से जुड़े नियमों और अन्य कानूनों से जुड़े खुलासे उचित समय पर किए जाएंगे. डीमर्जर के बाद ITC होटल्स स्वतंत्र कंपनी के रूप में काम करेगी और फिर ऑप्टिमल कैपिटल स्ट्रक्चर में अपनी ग्रोथ पर फोकस कर सकेगी.

फैसले का मिलेगा लाभ
एक्सपर्ट्स का मानना है कि होटल कारोबार को अलग करना ITC के लिए फायदेमंद रहेगा, क्योंकि इसके चलते आईटीसी के बुक पर काफी दबाव बना रहा है. होटल कारोबार में काफी पूंजी की जरूरत पड़ती है, इसके बावजूद कंपनी के बाकी कारोबारों की तुलना में इसने पूंजी पर हमेशा कम रिटर्न दिया है. डीमर्जर के अमल में आने के बाद आईटीसी का हाई रिटर्न वाले कारोबार पर अपनी पकड़ को और मजबूत कर पाएगी. वहीं, डीमर्जर की खबर के बाद ITC के शेयरों निवेश करने को लेकर खास उत्साह नजर नहीं आ रहा है. डीमर्जर को मंजूरी मिलने वाले दिन भी कंपनी के शेयर गिरे थे और शुक्रवार को भी इनमें गिरावट दर्ज की गई. फिलहाल ये शेयर 455.25 रुपए के बाजार भाव पर उपलब्ध है.

इसलिए हो रहा डीमर्जर
ITC की तरफ से बताया गया है कि उसके बोर्ड को लगता है कि होटल बिजनेस तेजी से बढ़ती हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में एक अलग यूनिट के रूप में अपने ग्रोथ ट्रैक पर बढ़ने को तैयार है. इसमें पूरा फोकस बिजनेस और एक ऑप्टिमल कैपिटल स्ट्रक्चर पर है. इसे ITC की इंस्टीट्यूशनल स्ट्रैंथ, ब्रैंड इक्विटी और गुडविल का फायदा मिलता रहेगा. कुछ वक्त पूर्व ITC लिमिटेड के चेयरमैन संजीव पुरी ने कहा था कि लंबी अवधि की कामकाजी संभावनाओं को देखते हुए ITC होटल बिजनेस को अलग करने की योजना पर काम कर रही है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

5 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

7 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

8 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

10 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

12 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

7 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

1 hour ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

4 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

5 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

10 hours ago