होम / बिजनेस / जब वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने आ गईं भैंसे, इंजन का हो गया ऐसा हाल

जब वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने आ गईं भैंसे, इंजन का हो गया ऐसा हाल

आपको बता दें कि 30 सितंबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर मुंबई-गांधी नगर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अहमदाबाद: मुंबई से गांधी नगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार को एक हादसे का शिकार हो गई. ट्रेन जब मुंबई से गांधी नगर की ओर जा रही थी तो गैरतपुर और वाटवा स्टेशन के बीच उसके सामने भैंसों का झुंड आ गया, जिसके कारण इंजन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

घटना के संबंध में रेलवे ने क्या कहा
इस संबंध में जानकारी देते हुए रेलवे के PRO प्रदीप शर्मा ने बताया कि जब वंदे भारत मुंबई से गांधी नगर की ओर जा रही थी, तब सुबह 11:18 बजे गैरतपुर-वाटवा स्टेशन के बीच 3-4 भैंसे अचानक ट्रेन के सामने आ गईं, जिससे उसके आगे के हिस्से को नुकसान पहुंचा है. हालांकि कोई भी फंक्शनल पार्ट डैमेज नहीं हुआ है. हादसे के 8 मिनट के भीतर ही ट्रेन को रवाना कर दिया गया और ट्रेन समय से गांधी नगर पहुंच गई. उन्होंने बताया कि ट्रैक के आसपास के गांव वालों को जागरूक किया जाएगा, जिससे वे अपने मवेशियों को रेलवे ट्रैक या उसके आसपास न छोड़ें.

30 सितंबर को इस ट्रेन का हुआ था उद्घाटन
आपको बता दें कि 30 सितंबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर मुंबई-गांधी नगर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की थी. इस ट्रेन की रफ्तार 180 KM/H है, पर इसे अभी 130 KM/H की रफ्तार से ही चलाया जा रहा है. पीएम मोदी ने इस ट्रेन में गांधी नगर से अहमदाबाद तक की यात्रा की थी. यह ट्रेन गांधी नगर से शुरू होकर अहमदाबाद, सूरत और बड़ौदा होते हुए मुंबई तक जाती है.

और कहां-कहां चलती है वंदे भारत
यह एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है. यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए इसमें कई बदलाव किए गए हैं. ऑटोमैटिक फायर सेंसर के साथ-साथ इसमें रिक्लाइनिंग सीटें भी हैं. इसमें वाई-फाई की सुविधा के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. मुंबई-गांधी नगर के बीच चलने वाली यह ट्रेन देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है. सबसे पहले नई दिल्ली और वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई गई थी. उसके बाद नई दिल्ली और माता वैष्णो देवी कटरा के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई गई. इसके अलावा बहुत जल्द वाराणसी और गोरखपुर के बीच वाया लखनऊ भी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना है.

मुंबई-गांधी नगर वंदे भारत का टाइम टेबल
मुंबई और गांधी नगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन चलती है. यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सुबह 6:10 बजे रवाना होती है. उसके बाद सुबह 8:50 बजे सूरत, सुबह 10:20 बजे बड़ौदा और सुबह 11:35 बजे अहमदाबाद पहुंच जाती है. यह ट्रेन दोपहर 12:40 बजे फाइनल डेस्टिनेशन गांधी नगर पहुंच जाती है. यही ट्रेन वापसी में गांधी नगर से दोपहर 2:05 बजे चलती है. उसके बाद दोपहर 2:40 बजे अहमदाबाद, शाम 4 बजे बड़ौदा और शाम 5:40 बजे सूरत पहुंचती है. रात 8:35 बजे यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल पहुंच जाती है.

VIDEO : कंफर्म तत्काल टिकट झट से हो जाएगा बुक, जानें किस मोड से सबसे तेजी से होता है पेमेंट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

54 minutes ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago


बड़ी खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

54 minutes ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

8 minutes ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

33 minutes ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago