✕

होम / बिजनेस / WhatsApp ने स्कैमर्स के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, करीब 1 करोड़ भारतीय अकाउंट्स किए बैन

WhatsApp ने स्कैमर्स के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, करीब 1 करोड़ भारतीय अकाउंट्स किए बैन

WhatsApp के द्वारा उठाए गए इस कदम से यह साफ है कि कंपनी अपने यूजर्स को एक सुरक्षित और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने जनवरी 2025 में भारत में लगभग एक करोड़ अकाउंट्स को बैन किया है. कंपनी ने इस कदम को बढ़ते स्कैम, स्पैम और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए उठाया है. मेटा के स्वामित्व वाला यह इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अब सख्ती से नियमों का पालन करवा रहा है और उसके द्वारा की गई कार्रवाई के तहत हजारों अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया है.अगर आप भी WhatsApp का उपयोग करते हैं, तो यह जरूरी है कि आप उसकी नीतियों का पालन करें. किसी भी प्रकार की अवैध या असुरक्षित गतिविधियों से बचें, ताकि आपका अकाउंट सुरक्षित रहे और आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. तो आइए जानते हैं व्हाट्सऐप ने किन अकाउंट्स को ब्लॉक किया है?

99 लाख अकाउंट्स हुए ब्लॉक 

WhatsApp को IT एक्ट के तहत नियमित रिपोर्ट देनी होती है. इसमें कंपनी अपने यूजर्स को एक सेफ और सिक्योर प्लेटफॉर्म देने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देती है. कंपनी ने बताया कि इस साल 1 जनवरी से 30 जनवरी तक उसने कुल 99 लाख 67 हजार अकाउंट्स को ब्लॉक किया है. इनमें से 13.27 लाख अकाउंट्स को उसने कोई शिकायत मिलने से पहले ही ब्लॉक कर दिया था. जनवरी में उसे अपने यूजर्स से 9,474 शिकायतें मिले थीं. इनमें से 239 पर कार्रवाई करते हुए कंपनी ने अकाउंट्स ब्लॉक करने समेत दूसरे कदम उठाए थे. 
 

WhatsApp इन तरीकों से करता है निगरानी

WhatsApp ने बताया कि वह अकाउंट्स को बैन करने के लिए तीन प्रमुख तरीकों का इस्तेमाल करता है:
1. साइन-अप के समय संदिग्ध अकाउंट्स की पहचान: WhatsApp का डिटेक्शन सिस्टम नए अकाउंट्स के साइन-अप के दौरान ही संदिग्ध अकाउंट्स को फ्लैग कर देता है और उन्हें बैन कर देता है.
2. स्पैम और बल्क मैसेज भेजने वाले अकाउंट्स की पहचान: कंपनी का सिस्टम ऐसे अकाउंट्स को भी बैन कर देता है जो स्पैम और बल्क मैसेज भेजते हैं.
3. यूजर फीडबैक: अगर यूजर्स शिकायत करते हैं तो WhatsApp उन अकाउंट्स की जांच करता है और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उन्हें ब्लॉक कर देता है.

ये काम किया तो अकाउंट हो जाएगा ब्लॉक 

WhatsApp की नीतियों का उल्लंघन करने वाले अकाउंट्स पर विशेष ध्यान दिया जाता है. अगर कोई यूजर स्पैम मैसेज भेजता है, स्कैम करने की कोशिश करता है, या अफवाह फैलाता है, तो उसका अकाउंट तुरंत ब्लॉक किया जा सकता है. इसलिए, WhatsApp के नियमों का पालन करना और जिम्मेदार तरीके से प्लेटफॉर्म का उपयोग करना बेहद जरूरी है, ताकि आपका अकाउंट सुरक्षित रहे. इस कदम के माध्यम से WhatsApp ने यह सुनिश्चित किया है कि उसके प्लेटफॉर्म पर यूजर्स का अनुभव सुरक्षित और विश्वसनीय रहे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

4 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

8 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

10 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

11 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

8 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

2 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

4 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

4 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

4 hours ago