होम / टेक / Whatsapp पर कॉल और मैसेज करने पर क्या लगे चार्ज, सरकार ने मांगी आम जनता से राय

Whatsapp पर कॉल और मैसेज करने पर क्या लगे चार्ज, सरकार ने मांगी आम जनता से राय

सोशल मैसेजिंग ऐप्स जैसे कि Whatsapp, Telegram, Facebook Messenger पर कॉल और मैसेज करने पर आने वाले दिनों में चार्ज लग सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः सोशल मैसेजिंग ऐप्स जैसे कि Whatsapp, Telegram, Facebook Messenger पर कॉल और मैसेज करने पर आने वाले दिनों में चार्ज लग सकता है. टेलीकॉम मिनिस्ट्री ने इस बारे में आम जनता और स्टेकहोल्डर्स से राय मांगी है. मिनिस्ट्री ने इसके लिए एक ड्राफ्ट बिल भी तैयार किया है. जनता और स्टेकहोल्डर्स से राय मिलने के बाद बिल को संसद में पेश किया जाएगा. 

कंपनियों ने बताया हो रहा है नुकसान

बिल में प्रावधान है कि व्हाट्सएप, फेसबुक के जरिए कॉल या मैसेज भेजने की सुविधा को दूरसंचार सेवा माना जाएगा. इसके लिए इन कंपनियों को लाइसेंस लेना होगा. देश की टेलीकॉम कंपनियां लगातार शिकायत करती रही हैं कि व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म उपभोक्ताओं को मैसेजिंग या कॉलिंग सर्विस मुहैया कराते हैं, जिससे उनका नुकसान होता है. ये टेलीकॉम कंपनियां कहती रही हैं कि इन कंपनियों की सर्विस भी टेलीकॉम सर्विस के अंतर्गत आती हैं. 

20 अक्टूबर तक मांगी है राय

इस मुद्दे पर लोगों की राय जानने के लिए ड्राफ्ट बिल को सार्वजनिक किया गया है. 20 अक्टूबर तक लोग इस बिल के प्रावधानों के बारे में अपनी राय दे सकेंगे. लोगों की राय लेने के बाद बिल को संसद में पेश किया जाएगा. साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए भी बिल में प्रावधान किए गए हैं.

लगेगी जामताड़ा मॉडल पर रोक

दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए प्रस्तावित विधेयक में ऐसे अपराधों के लिए सजा बढ़ाने का प्रावधान किया गया है. जामताड़ा, अलवर और नूंह जैसे देश के अलग-अलग इलाके इस तरह की धोखाधड़ी के लिए बदनाम हो चुके हैं. प्रस्तावित बिल में एक और प्रावधान किया गया है कि कॉल करने वाला कोई भी व्यक्ति अब कॉल रिसीव करने वाले की पहचान कर सकेगा. इसके लिए किसी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है. देश में डिजिटल सिस्टम को सुव्यवस्थित करने और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सरकार टेलीकॉम बिल के अलावा पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल और डिजिटल इंडिया बिल के मसौदे पर भी काम कर रही है. 

लाइसेंस में जुड़े हैं नए नियम

सरकार ने इस बिल में लाइसेंस फीस को लेकर भी कुछ नियम जोड़े हैं. इसके तहत सरकार के पास अधिकार है कि वो लाइसेंस फीस को आंशिक या पूरी तरह से माफ कर सकती है. इसके साथ ही रिफंड का भी प्रावधान किया गया है. अगर कोई टेलीकॉम या इंटरनेट प्रोवाइडर अपना लाइसेंस सरेंडर करता है. ऐसी स्थिति में उसे रिफंड मिल सकता है. फिलहाल लाइसेंस फीस के बाद ही इस बारे में जानकारी मिलेगी कि चार्ज लगेगा या नहीं.

VIDEO: किसी ज़माने में था देश का सबसे बड़ा मॉल, अब लगने वाला है ताला! जानें आखिरी क्यों आई ऐसी नौबत

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

16 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

16 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

17 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago