✕

होम / बिजनेस / सेमीकंडक्टर पर टैरिफ को लेकर क्या है डोनाल्ड ट्रंप का प्लान? आज को करेंगे खुलासा

सेमीकंडक्टर पर टैरिफ को लेकर क्या है डोनाल्ड ट्रंप का प्लान? आज को करेंगे खुलासा

सेमीकंडक्टर पर टैरिफ को लेकर ट्रंप सोमवार को कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं. इससे पहले ट्रंप ने स्मार्टफोन, कंप्यूटर, लैपटॉप, मेमोरी चिप्स जैसे कई प्रोडक्ट्स को टैरिफ से राहत दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सेमीकंडक्टर पर टैरिफ को लेकर नई घोषणा कर सकते हैं. वह आज यानि सोमवार को इस बारे में अपने प्रशासन की अप्रोच पर अपडेट देंगे. रिपोर्टर्स के सवालों के जवाब में ट्रंप ने कहा, "मैं आपको सोमवार को इसका जवाब दूंगा." फिलहाल तो अमेरिकी प्रशासन ने सेमीकंडक्टर और फार्मास्यूटिकल्स सहित कई क्षेत्रों को रेसिप्रोकल टैरिफ से छूट दे रखी है. लेकिन ट्रंप पहले संकेत दे चुके हैं कि वह अभी भी इन पर टैरिफ लागू करने का प्लान कर रहे हैं.

ट्रंप ने टैरिफ पर लिया था यू-टर्न

एक दिन पहले खबर आई कि स्मार्टफोन, कंप्यूटर और यहां तक कि सेमीकंडक्टर/चिप भी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ के दायरे में नहीं आएंगे। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग के नए दिशा-निर्देशों में ऐसा कहा गया है. रेसिप्रोकल टैरिफ से बाहर रखे गए HSN कोड्स में स्मार्टफोन, कंप्यूटर/लैपटॉप, टेलिकॉम इक्विपमेंट, चिपमेकिंग मशीनरी, रिकॉर्डिंग डिवाइस, डेटा प्रोसेसिंग मशीन और प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली, वायरलेस ईयरफोन, राउटर्स सहित कई टेक प्रोडक्ट शामिल हैं.

एक रिपोर्ट में कहा गया कि नए टैरिफ गाइडेंस के तहत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कंपोनेंट्स को भी टैरिफ से बाहर रखा गया है. इनमें सेमीकंडक्टर, सोलर सेल, फ्लैट पैनल टीवी डिस्प्ले, फ्लैश ड्राइव, मेमोरी कार्ड और डेटा स्टोरेज के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सॉलिड-स्टेट ड्राइव शामिल हैं.

टेक कंपनियों के लिए बड़ा बूस्ट

स्मार्टफोन और अन्य कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स को रेसिप्रोकल टैरिफ से बाहर रखा जाना बिग टेक कंपनियों जैसे Apple, Nvidia और Microsoft के लिए एक बड़ा बूस्ट है. हालांकि व्हाइट हाउस ने अभी तक नए गाइडेंस पर कोई कमेंट नहीं किया है. एपल जैसी टेक कंपनियों के ज्यादातर प्रोडक्ट चीन में बनते हैं और अमेरिका आने वाले चीनी सामान पर रेसिप्रोकल टैरिफ की दर बढ़कर 125 प्रतिशत हो गई है. इसके साथ और 20 प्रतिशत टैरिफ अलग से हैं, जो फेंटेनाइल ड्रग की सप्लाई चेन में चीन की कथित बड़ी भूमिका को लेकर अमेरिका ने इस साल की शुरुआत में लगाए थे. इस तरह चीन पर अमेरिका की ओर से नए टैरिफ का कुल आंकड़ा 145 प्रतिशत है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

9 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

11 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

11 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

12 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

11 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

8 hours ago