✕

होम / बिजनेस / ऐसा क्या हुआ कि शेयर बाजार के लिए Wednesday बन गया Black Friday?

ऐसा क्या हुआ कि शेयर बाजार के लिए Wednesday बन गया Black Friday?

बुधवार को भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई. BSE Sensex 790.34 अंक तो NSE Nifty भी 247.20 अंक लुढ़क गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बुधवार को भारतीय बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. शेयर मार्केट के लिए बुधवार ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ. सुबह दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर खुले थे, लेकिन कुछ देर बाद ही इनमें गिरावट आ गई. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 790.34 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 72,304.88 अंक पर लुढ़क गया, तो एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) भी 247.20 अंक गिरकर 21,951.15 अंक पर पहुंच गया. दोनों में 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट देखने को मिली. वहीं, BSE Midcap इंडेक्स में 1.8 प्रतिशत और स्मालकैप (smallcap) इंडेक्स में 1.9 प्रतिशत की गिरावट की वजह से भी बाजार पर निगेटिव असर पड़ा. 

मुनाफावसूली से पहुंचा नुकसान
आज रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), ICICI Bank, पावर ग्रिड (Power Grid), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), महिंद्रा एंड महिंद्रा, HDFC Bank और L&T में मुनाफावसूली के कारण इक्विटी बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा विदेशों निवेशकों के रुख ने भी बाजार को प्रभावित किया. 

कायम रह सकता है दबाव
सरकारी बैंकों (PSU Banking Stocks), ऑटो सेक्टर और ऑयल एंड गैस कंपनियों के शेयरों में करीब 2 फीसदी से लेकर 3.5 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली, जिसके चलते मार्केट पर नेगेटिव असर देखने को मिला. एनालिस्ट का मानना है कि मुनाफावसूली करने वाले निवेशकों के कारण कुछ समय के लिए बिकवाली का दबाव पैदा हो सकता है.

इन शेयरों ने आया उछाल
आज जिन शेयरों ने सबसे ज्यादा उछाल दर्ज हुआ उनमें हिंदुस्तान यूनिलिवर (Hindustan Unilever), इंफोसिस (Infosys), टाटा कंसंल्टैंसी (TCS), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries), हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorps) और टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का नाम शामिल है. वहीं, सेंसेक्स की कंपनियों में Power Grid, IndusInd Bank, Maruti, Wipro, Tata Steel, JSW Steel, Apollo Hospital, Asian Paints, Mahindra & Mahindra, Reliance Industries और UltraTech Cement, Bharat Petrolium Corporation ltd (BPCL) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाली कंपनियों में शामिल रहीं.

एशियाई बाजारों की बात करें, तो सियोल (Seoul) लाभ के साथ बंद हुआ, जबकि Tokyo, Shanghai और Hong Kong में गिरावट दर्ज हुई. यूरोपीय बाजार अधिकतर गिरावट पर कारोबार कर रहे थे. वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.90 प्रतिशत गिरकर 82.90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.