✕

होम / बिजनेस / बोर्ड मीटिंग में SEBI चीफ Madhabi Puri Buch पर लगे आरोपों को लेकर क्या हुआ?

बोर्ड मीटिंग में SEBI चीफ Madhabi Puri Buch पर लगे आरोपों को लेकर क्या हुआ?

सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच गंभीर आरोपों का सामना कर रही हैं. हिंडनबर्ग के बाद कांग्रेस ने भी बीते दिनों उन पर कई आरोप लगाए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बाजार नियामक सेबी के बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक कल आयोजित हुई. माना जा रहा था कि इस बैठक में सेबी चीफ माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) के खिलाफ आरोपों पर चर्चा हो सकती है, लेकिन ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. बैठक में कई दूसरे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ, लेकिन बुच के आरोपों पर बात हुई या नहीं इसकी कोई खबर नहीं है. 

इस नहीं हुआ फैसला
सेबी के बोर्ड की बैठक में इंडेक्स-डेरिवेटिव नियमों में बदलाव का फैसला नहीं लिया गया, जबकि इसे लगभग तय माना जा रहा था. 30 सितंबर को हुई इस बैठक पर निवेशकों की नज़र टिकी हुई थी. वह जानना चाहते थे कि क्या मार्केट रेगुलेटर उन प्रस्तावों को लागू करेगा, जो उसने कुछ महीने पहले कंसल्टेशन पेपर के जरिये जारी किए हैं. मगर इस बारे में कोई ऐलान नहीं किया गया. बता दें कि SEBI ने शेयर बाजार में स्थिरताबढ़ाने और छोटे निवेशकों की सुरक्षा के लिए 30 जुलाई को सख्त डेरिवेटिव नियमों का प्रस्ताव रखा था. इसमें कॉन्ट्रैक्ट साइज को कम से कम 4 गुना बढ़ाने, ऑप्शंस प्रीमियम तत्काल एकत्र करने और वीकली कॉन्ट्रैक्ट्स की संख्या घटाने की बात कही गई थी. लेकिन बोर्ड मीटिंग में इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया.

आरोपों के बाद पहली मीटिंग
हिंडनबर्ग द्वारा सेबी चीफ पर लगाए गए आरोपों के बाद बोर्ड की यह पहली मीटिंग थी. लिहाजा इसमें माधबी पुरी बुच से जुड़े मामलों को लेकर चर्चा की उम्मीद जताई जा रही थी. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बोर्ड बुच पर लगे आरोपों को लेकर गंभीर है और बैठक में उन पर विस्तार से चर्चा हो सकती है. लेकिन अब तक ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि बोर्ड मीटिंग में इस बारे में कुछ हुआ. हिंडनबर्ग के बाद कांग्रेस ने भी उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

क्या PAC करेगी तलब?
वैसे खबर यह भी है कि संसद की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (PAC) SEBI के अकाउंट्स की डिटेल्ड जांच कर रही है. कमेटी वित्त वर्ष  2022-23 और 2023-24 के सेबी के अकाउंट्स खंगाल रही है. ऐसा पहली बार है कि PAC को सेबी के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की जांच की जरूरत महसूस हुई है. ओस कमेटी के प्रमुख वरिष्ठ कांग्रेस लीडर केसी वेणुगोपाल पब्लिक हैं. PAC की 29 अगस्त को हुई बैठक के एजेंडा में सेबी के अकाउटंस की जांच शामिल थी. माना जा रहा है कि अगली बैठक में पब्लिक अकाउंट्स कमेटी सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच को बुला सकती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

1 hour ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

4 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

4 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित