✕

होम / बिजनेस / विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताए प्रवासी भारतीय दिवस के तीन मकसद 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताए प्रवासी भारतीय दिवस के तीन मकसद 

इस कार्यक्रम का आज औपचारिक रूप से पीएम मोदी ने उद्घाटन किया. उद्घाटन भाषण में पीएम ने कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीय हमारे ब्रैंड अंबेसडर हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इंदौर में हो रहे दो दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अहम बात कही. उन्‍होंने कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस को मनाने के तीन महत्‍वपूर्ण मकसद हैं. इसमें पहला है हमारी बॉन्डिंग को बढ़ाना, दूसरा है इसे लगातार ऊर्जा देना तीसरा है इसमें ज्‍यादा पहलुओं को लाना. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हमें इस कार्यक्रम में पीएम के मार्गदर्शन से और ज्‍यादा सफलता मिलेगी. पीएम मोदी के नेतृत्‍व में भारत लीडर बनकर उभरेगा और भारत की संस्‍कृति भी बढ़ेगी.

दो दिनों का सम्‍मेलन है प्रवासी भारतीय दिवस 
मध्‍य प्रदेश के इंदौर में हो रहा है प्रवासी भारतीय दिवस दो दिनों तक चलेगा. आज इसका उद्घाटन पीएम मोदी ने किया है जबकि मंलगवार को इस कार्यक्रम का समापन राष्‍ट्रृपति द्रौपदी मुर्मूं करेंगी. इस कार्यक्रम में गुयाना के राष्‍ट्रपति बतौर मुख्‍य अतिथि मौजूद हैं. इस कार्यक्रम में 300 देशों के 8000 लोगों ने अपना रजिस्‍ट्रेशन किया है.


पीएम मोदी ने आज किया है औपचारिक उद्घाटन 
पीएम मोदी ने आज इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन भी किया. इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की बात अलग ही तौर पर जानी जाती है. भारत के प्रति जिज्ञासा और भी बढ़ी है. ऐेसे में प्रवासी भारतीयों की जिम्‍मेदारी और भी बढ़ जाती है. आप भारत के बारे में जितना जानेंगे उतना ज्‍यादा आप बता पाएंगें. ये दुनिया को भारत के बारे में बताने का अवसर है. उन्‍होंने कहा कि हम जी 20 को एक डिप्‍लोमेटिक इवेंट नहीं बल्कि जनभागीधारी का इवेंट बनाना चाहते हैं. जब ये इवेंट हो जाएगा तब आप भी अपने देश के प्रतिनिधियों को अपने कार्यक्रम में बुलाएं और उनसे उनका भारत को लेकर अनुभव जानें. जी 20 में 200 मीटिंग होने जा रही है.


अनुराग ठाकुर ने की थी प्‍लेनरी सेशन की शुरुआत 
इंदौर में आज से औपचारिक रूप से शुरू हो रहे युवा प्रवासी भारतीय दिवस के उदघाटन से पहले केन्‍द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को इसे लेकर हुए एक कार्यक्रम को लेकर अहम बात कही है. केन्‍द्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि युवा प्रवासी भारतीय दिवस न केवल अपनी खुद की जड़ें तलाशने का मौका है बल्कि हर उस चीज के मूल तक जाने का अवसर है जो हमें भारतीय बनाती है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने युवा प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के प्लेनरी सेशन- रोल ऑफ डायसपोरा यूथ इन इनोवेशंस एंड न्यू टेक्नॉलजी को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने युवा प्रवासी भारतीयों से भारत में नवाचार और निवेश करने की अपील की. उन्होंने कहा कि ये उतनी ही आपकी कहानी है जितनी कि उभरते भारत की कहानी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की शानदार रिकवरी के बाद आज भी तेजी की उम्मीद, जानें बाजार के लिए बड़े ट्रिगर्स

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1,233.25 अंक यानी 1.66 फीसदी की बढ़त के साथ 75,692.78 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 387.70 अंक यानी 1.68 फीसदी चढ़कर 23,440.80 के स्तर पर पहुंच गया.

2 minutes ago

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

15 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

18 hours ago

हरियाणा में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, स्टीमहाउस इंडिया ने सरकार के साथ किया समझौता

इस समझौते के तहत राज्य के औद्योगिक क्लस्टर में सामुदायिक बॉयलर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विचार किया जाएगा.

20 hours ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

20 hours ago


बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की शानदार रिकवरी के बाद आज भी तेजी की उम्मीद, जानें बाजार के लिए बड़े ट्रिगर्स

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1,233.25 अंक यानी 1.66 फीसदी की बढ़त के साथ 75,692.78 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 387.70 अंक यानी 1.68 फीसदी चढ़कर 23,440.80 के स्तर पर पहुंच गया.

2 minutes ago

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

15 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

16 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

18 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

20 hours ago