होम / BW क्लास / स्टॉक मार्केट में क्या होते हैं सर्किट, कब किए जाते हैं इस्तेमाल?

स्टॉक मार्केट में क्या होते हैं सर्किट, कब किए जाते हैं इस्तेमाल?

तो आपने कभी न कभी ज़रूर सुना होगा कि फलां शेयर में अपर सर्किट लग गया, लोअर सर्किट लग गया, लेकिन क्या आप इसका मतलब समझते हैं? यदि नहीं, तो आइये इसके बारे में जानते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

अगर आप स्टॉक मार्केट या शेयर बाजार में दिलचस्पी रखते हैं, तो आपने कभी न कभी ज़रूर सुना होगा कि फलां शेयर में अपर सर्किट लग गया, लोअर सर्किट लग गया, लेकिन क्या आप इसका मतलब समझते हैं? यदि नहीं, तो आइये इसके बारे में जानते हैं.

क्या होते हैं सर्किट

शेयर बाजार में दो तरह के सर्किट होते हैं, Upper Circuit और Lower Circuit. दरअसल, प्रत्येक इंडेक्स और स्टॉक का एक प्राइज़ बैंड होता है, जिसमें एक कारोबारी दिवस का अप-डाउन का अधिकतम मूल्य तय होता है. दूसरे शब्दों में कहें तो शेयर की एक दिन की अधिकतम और न्यूनतम रेंज निर्धारित होती है, यानी कि शेयर इस रेंज के बाहर शेयर नहीं जा सकता. 

क्या होता है अपर सर्किट

सबसे पहले बात करते हैं अपर सर्किट की. जब किसी शेयर के खरीदारों में अचानक बढ़ोत्तरी हो जाती है, कंपनी के शेयर का दाम खूब चढ़ने लगता है, तो यह सर्किट लगाया जाता है. यानी कि संबंधित शेयर की ट्रेडिंग बंद कर दी जाती है. रोजाना कितने शेयरों का कारोबार होना है, सर्किट लिमिट उसी आधार पर निर्धारित होती है. उदाहरण के लिए, अगर किसी शेयर का भाव 200 रुपए है और उसमें सर्किट फिल्टर 10 फीसदी है, तो 120 के भाव पर पहुंचते ही उस शेयर की ट्रेडिंग रोक दी जाती है.    

क्या होता है लोअर सर्किट

लोअर सर्किट के लिए भी 10, 15 और 20 फीसदी का नियम लागू होता है. यानी कि यह पहले ही निर्धारित रहता है कि कोई शेयर एक कारोबारी दिवस में कितना नीचे जा सकता है. उदाहरण के तौर पर, यदि किसी कंपनी की वित्तीय स्थिति या किसी दूसरे कारण से उसके शेयरों में मंदी का दौर आता है, तो बड़े पैमाने पर बिकवाली होने लगती है. ऐसे में यदि एक निश्चित सीमा पर ट्रेडिंग रोकी नहीं गई, तो उस शेयर का मूल्य शून्य हो जाएगा, इसी से बचने के लिए लोअर सर्किट लगाया जाता है. 

कौन तय करता है लेवल?

अब सवाल आता है कि सर्किट लेवल कौन तय करता है? सर्किट के लेवल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा तय किए जाते हैं. समय-समय पर मार्केट गतिविधियों के आधार पर इन लेवल को संशोधित भी किया जाता है. भारतीय शेयर बाजार में अपर सर्किट और लोअर सर्किट की व्यवस्था बाजार नियामक सेबी 2001 में की थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago