होम / बिजनेस / क्या Ola-Uber का विलय होने जा रहा है, Ola के CEO भाविश अग्रवाल ने दिया जवाब

क्या Ola-Uber का विलय होने जा रहा है, Ola के CEO भाविश अग्रवाल ने दिया जवाब

Ola ने अपना क्विक डिलीवरी सर्विस को बंद कर दिया है. इसके अलावा खबरें ये भी आईं हैं कि कंपनी में 1000 लोगों की छंटनी की जा सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: क्या Ola का Uber में विलय होने जा रहा है, शुक्रवार को मीडिया के कुछ हिस्सों में ये खबरें आईं, जिसके बाद  Ola के CEO भाविश अग्रवाल ने खबरों को कोरा बकवास बताया है. उन्होंने कहा कि हमारा कभी विलय नहीं होगा.

Absolute rubbish. We’re very profitable and growing well. If some other companies want to exit their business from India they are welcome to! We will never merge. https://t.co/X3wC9HDrnr

क्या थी खबर 
दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से खबर छपी थी कि Ola को को-फाउंडर और CEO भाविश अग्रवाल ने सैन फ्रांसिस्को जाकर Uber के टॉप अधिकारियों से मुलाकात की है. दोनों कंपनियों के बीच विलय को लेकर चार साल पहले भी बात हुई थी. जब उनके कॉमन निवेशक Softbank ने विलय को लेकर दोनों पर दबाव बनाया था. दोनों कंपनियों के बीच अब ये बातचीत बीते कुछ महीनों में दोबारा शुरू हुई हैं, क्योंकि दोनों कंपनियों की हालत कुछ ज्यादा ठीक नहीं चल रही है.  Ola ने अपना क्विक डिलीवरी सर्विस को बंद कर दिया है. 
इसके अलावा खबरें ये भी आईं हैं कि कंपनी में 1000 लोगों की छंटनी की जा सकती है. कंपनी का फोकस अब इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर ज्यादा है. 

Ola CEO ने खबर को बताया बकवास
Ola के CEO भाविश अग्रवाल ने Uber के साथ सभी विलय की सभी संभावनाओं को खारिज कहते हुए कहा कि मीडिया में छपी ये खबरें कोरी बकवास हैं. हम Uber के साथ कभी भी विलय नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि हम मुनाफे में हैं और काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. अगर कोई दूसरी कंपनी भारत के कारोबार से निकलना चाहती है तो उसका स्वागत है, हम कभी विलय नहीं करेंगे.

Business Standard में Ola के प्रवक्ता के हवाले से लिखा गया है कि हम भारत में मार्केट लीडर हैं और बाकी खिलाड़ियों से काफी बड़े हैं. इसलिए विलय जैसी चीज का तो सवाल ही नहीं उठता है. हमारा भरोसा है कि भारत में मोबिलिटी सेवाओं को लेकर बहुत मौके हैं. एक मजबूत मोबिलिटी कंपनी होने के नाते हम भारतीय बाजार में कंसोलिडेशन के जरिए अपनी स्थिति को आगे और मजबूत करेंगे.

VIDEO: अपनी जिद के चलते भारतीय युवक ने खुद बनाया प्लेन

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

15 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

16 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

16 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

17 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

11 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

15 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

11 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

17 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

16 hours ago