होम / बिजनेस / हफ्ते के पहले दिन होगी मोटी कमाई? इन शेयरों में दिख रहे तेजी के संकेत!

हफ्ते के पहले दिन होगी मोटी कमाई? इन शेयरों में दिख रहे तेजी के संकेत!

वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही के दौरान एचसीएल टेक्नोलॉजीज का प्रॉफिट अनुमान से काफी बेहतर रहा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज इस हफ्ते का पहला दिन यानी सोमवार है और पिछले हफ्ते शेयर बाजार अपने नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया था. क्या आप भी आज के दिन की शुरुआत मोटी कमाई से करना चाहते हैं? यदि हां, तो आपको मोमेंटम इंडिकेटर MACD द्वारा शेयरों में आने वाली तेजी के बारे में जान लेना चाहिए. 

इन शेयरों में दिख रहे तेजी के संकेत
आज नए कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है और आज एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies), टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products), एलआईसी (LIC), अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) और भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL) के स्टॉक्स में तेजी देखने को मिल सकती है. आपको बता दें कि LIC को जल्द ही 25,000 करोड़ रुपयों से अधिक का रिफंड मिलने वाला है. दूसरी तरफ वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही के दौरान एचसीएल टेक्नोलॉजीज का प्रॉफिट अनुमान से काफी बेहतर रहा था, जिसकी वजह से इस कंपनी के स्टॉक में भी तेजी की उम्मीद लगाई जा रही है. इतना ही नहीं, एचसीएल टेक्नोलॉजीज की कमाई में भी वृद्धि देखने को मिली है. 

इन शेयरों में दिख सकती है मंदी
दूसरी तरफ टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Tata Consumer Products Limited) हाल ही में शॉपिंग पर निकली है और कंपनी ने आर्गेनिक इंडिया (Organic India) और कैपिटल फूड्स (Capital Foods) को खरीदने की घोषणा की है और कुछ निर्णायक समझौते भी पूरे किये हैं. मोमेंटम इंडिकेटर MACD की मानें तो आज ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सोफ्टवेयर (Oracle Financial Services), IRFC, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank Of India), तेजस नेटवर्क (Tejas Networks) और गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Godrej Consumer Products) के शेयरों में मंदी का दौर देखने को मिल सकती है. 

आज आएगा इन कंपनियों का रिजल्ट
आज का दिन इसलिए भी थोड़ा खास है क्योंकि कुछ कंपनियों के द्वारा आज अपने रिजल्ट भी साझा किये जायेंगे. इन कंपनियों में जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services), PCBL, रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर, जय बालाजी इंडस्ट्रीज, मेटालिस्ट फोर्जिंग, चॉइस इंटरनेशनल, सूरज एस्टेट डेवेलपर्स जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं.
 
यह भी पढ़ें: फौरन उठाएं ये कदम वरना आपका क्रेडिट स्कोर हो सकता है खराब!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

10 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

10 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

11 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

11 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

12 hours ago

बड़ी खबरें