✕

होम / बिजनेस / Volkswagen ने ग्लोबर स्तर पर पेश की अपनी पहली ई-कार, सिंगल चार्ज पर मिलेगी 250Km रेंज, जानें कीमत

Volkswagen ने ग्लोबर स्तर पर पेश की अपनी पहली ई-कार, सिंगल चार्ज पर मिलेगी 250Km रेंज, जानें कीमत

Volkswagen की पहली इलेक्ट्रिक कार, ID.EVERY1, न केवल डिजाइन और तकनीकी दृष्टिकोण से शानदार है, बल्कि यह इलेक्ट्रिक कार के क्षेत्र में एक नई दिशा भी प्रदान कर सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वॉक्सवैगन (Volkswagen) ने लंबे समय से चल रहे इंतजार को खत्म करते हुए ग्लोबल स्तर पर अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को पेश कर दिया है. कंपनी ने अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार, ID.EVERY1 को लॉन्च किया, जो न केवल वॉक्सवैगन की पहली इलेक्ट्रिक कार है, बल्कि एंट्री-लेवल और सबसे अफॉर्डेबल EV भी है. यह कार पहले यूरोपीय बाजार में उपलब्ध होगी, और अनुमान है कि इसे 2027 तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है. इसकी कीमत 18.90 लाख रुपये होगी. तो आइए इसके फीचर्स पर एक नजर डालते हैं.

सिंगल चार्ज पर 250 किमी तक की रेंज

ID.EVERY1 पूरी तरह से नए मॉड्यूलर MEB प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, और इसमें फ्रंट-व्हील ड्राइव ट्रेन होने की संभावना है. हालांकि, वॉक्सवैगन ने इस इलेक्ट्रिक कार के बैटरी पैक और साइज के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह उम्मीद की जा रही है कि इसमें 95 PS की पावर जनरेट करने वाला इलेक्ट्रिक मोटर होगा, जो 130 किमी/घंटा की टॉप स्पीड तक पहुंचने में सक्षम होगा. इसकी ड्राइविंग रेंज 250 किमी तक हो सकती है, जो सिंगल चार्ज पर उपलब्ध होगी.

डिजाइन में आधुनिकता और शार्पनेस का संगम

वॉक्सवैगन ID.EVERY1 का डिजाइन बेहद मिनिमलिस्ट और घुमावदार है, जो शार्प बॉडी लाइन्स की तुलना में काफी गोल है. इसकी लंबाई 3880 मिमी है, और इसमें 305 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है. कार के ब्लैक कलर पैनल पर रेक्टेंगुलर LED लाइटिंग दी गई है, जो इसे एक आधुनिक लुक देती है. इसके बंपर पर कंट्रास्टिंग ब्लैक ट्रिम इसे स्माइलिंग लुक देता है, और वर्टिकल LED लाइटिंग डिंपल जैसा प्रभाव देती है.

कार के सिल्हूट को बहुत क्लीन रखा गया है, और बॉडी क्लैडिंग या कंट्रास्टिंग एलिमेंट्स का कोई इस्तेमाल नहीं किया गया है. इसमें फ्लश-टाइप डोर हैंडल, ब्लैक-आउट ORVMs और 19-इंच डुअल-टोन एलॉय व्हील्स शामिल हैं. इसके पीछे की ओर रैप अराउंड टेल लाइट्स एक ब्लैक पैनल पर दी गई हैं, जिसमें एक लाल लाइटिंग एलिमेंट इंटीग्रेटेड है, और छोटा सा रूफ-माउंटेड स्पॉइलर भी मौजूद है, जिसमें स्टॉप लाइट इंटीग्रेटेड है.

इंटीरियर्स में फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और उच्च तकनीक

वॉक्सवैगन के इस कॉन्सेप्ट कार के इंटीरियर्स में फ्यूचरिस्टिक डिजाइन दिखाई देता है. डैशबोर्ड पर एक बड़ी स्क्रीन दी गई है, जिसमें नीचे कुछ फिजिकल कंट्रोल वाला पैनल है. कार में दो-स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील है, जिसमें माउंटेड कंट्रोल्स दिए गए हैं. इसके फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट में ब्लूटूथ स्पीकर भी उपलब्ध है. केबिन में डुअल-टोन ब्लैक-एंड-व्हाइट थीम दी गई है, जो इसे और भी प्रीमियम बनाती है. इंफोटेनमेंट के लिए बड़ी टचस्क्रीन, पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसी सुविधाएं भी दी जा सकती हैं.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

13 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

16 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

19 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

19 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

16 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

10 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

12 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

13 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

13 hours ago