✕

होम / बिजनेस / क्या Vodafone Idea में कुछ बड़ा होने वाला है? प्रमोटर जमकर खरीद रहे शेयर 

क्या Vodafone Idea में कुछ बड़ा होने वाला है? प्रमोटर जमकर खरीद रहे शेयर 

Voda-Idea के शेयर आज उछाल के साथ बंद हुए हैं. कारोबार की समाप्ति तक इसमें 2.88% की तेजी आ गई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन-आइडिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. कंपनी के प्रमोटर कुमार मंगलम बिड़ला ने उसके 1.82 करोड़ शेयर खरीदे हैं. इससे पहले बिड़ला समूह की पिलानी इन्वेस्टमेंट वे Voda-Idea के 30 लाख शेयर खरीदे थे. प्रमोटर्स के इस कदम स निवेशकों का कंपनी में भरोसा बढ़ने की उम्मीद है.

इस बात का रखें ध्यान 
एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रमोटर्स की खरीदारी से निवेशकों का कंपनी में भरोसा बढ़ना लाजमी है. हालांकि, उनका यह भी कहना है कि  वोडाफोन-आइडिया के प्रमोटर्स के हर कदम पर नज़र रखनी चाहिए. यह देखना चाहिए कि क्या शेयर खरीदारी केवल स्टॉक प्राइज को चढ़ाने की कोशिश है, या फिर यह एक वास्तविक खरीदारी है. उनके मुताबिक, कई बार ऐसा भी होता है कि प्रमोटर शेयर प्राइज कम होने पर स्टॉक खरीद लेते हैं, ताकि निवेशकों तक यह संदेश पहुंचा सके कि कुछ बड़ा होने वाला है. लेकिन बाद में दाम बढ़ने पर उन्हें बेच देते हैं. 

किसकी, कितनी हिस्सेदारी 
वोडाफोन-आइडिया का कहना ही कि उसने साल 2024 में अब तक करीब 24 हजार करोड़ रुपए  जुटाए हैं और इसमें से 2100 करोड़ प्रमोटर्स ने निवेश किए हैं. कंपनी ने मई 2019 में राइट्स इश्यू के जरिए 25000 करोड़ रुपए  जुटाए थे, इसमें  से 17900 करोड़ प्रमोटर ग्रुप की तरफ से थे. कंपनी के प्रमोटर्स में शामिल आदित्य बिड़ला ग्रुप के पास 14.6% और वोडाफोन ग्रुप के पास 22.6% हिस्सेदारी है. जबकि  केंद्र सरकार की कंपनी में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

बड़े दिनों के बद उछले शेयर
Voda-Idea के शेयर आज उछाल के साथ बंद हुए हैं. कारोबार की समाप्ति तक इसमें 2.88% की तेजी आ गई थी. 13.58 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर बीते 5 सत्रों में 9.65% और इस साल अब तक 20.12% गिरा है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 19.18 रुपए है. बता दें कि कंपनी पिछले काफी समय से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

18 hours ago

बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

3 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

20 hours ago