होम / बिजनेस / पहले से बेहतर स्थिति में है Vodafone Idea? लौटाया इतना कर्ज!

पहले से बेहतर स्थिति में है Vodafone Idea? लौटाया इतना कर्ज!

Vodafone Idea ने अप्रैल-जून क्वार्टर के दौरान टेलीकम्यूनिकेशन विभाग (DoT) से लिए कर्ज की 10% राशि का भुगतान कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय टेलीफोन इंडस्ट्री में इस वक्त रिलायंस जिओ (Reliance Jio) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का दबदबा बना हुआ है. दूसरी तरफ भारतीय टेलीफोन क्षेत्र की तीसरी कंपनी वोडाफोन आईडिया (Vodafone Idea-Vi) काफी लंबे समय से परेशानियों का सामना कर रही है. लेकिन अब वोडाफोन आईडिया को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है. 

Vodafone Idea का वादा 
हाल ही में ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि वोडाफोन आईडिया (Vodafone Idea) ने अप्रैल-जून क्वार्टर के दौरान कंपनी द्वारा टेलीकम्यूनिकेशन विभाग (DoT) से लिए गए कर्ज की 10% राशि का भुगतान कर दिया है. इसके साथ ही टेलीफोन कंपनी ने यह वादा भी किया है कि सितंबर के अंत तक शेष बची राशि का भुगतान कंपनी द्वारा कर दिया जाएगा. एक सूत्र ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वोडाफोन आईडिया ने फिलहाल 10% बकाया राशि का भुगतान कर दिया है और यह विश्वास दिलाया है कि आने वाले समय में बाकी बची राशि का भुगतान भी कर दिया जाएगा. हमें उम्मीद है कि कंपनी पिछले क्वार्टर की तरह ही समय से अपना वादा पूरा करेगी. सूत्रों ने मीडिया को यह भी बताया है कि सितंबर में कंपनी द्वारा जिस राशी का भुगतान किया जाएगा उसमें देरी से भुगतान की वजह से लगाया गया ब्याज भी शामिल होगा. 

Vodafone Idea पर कितना है कर्ज?
वोडाफोन आईडिया के ऊपर DoT का लगभग 700 करोड़ रूपए बकाया है. इस राशि में स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल के लिए भुगतान किए जाने वाले शुल्क, लाइसेंस का शुल्क और अन्य वैधानिक शुल्क शामिल हैं. इसके साथ ही आपको बता दें कि इस वक्त टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आईडिया (Vodafone Idea) काफी परेशानियों का सामना कर रही है और भारी भरकम नुकसानों की वजह से कंपनी की वित्तीय स्थिति अस्थिर बनी हुई है. इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि कंपनी पर फिलहाल 2.1 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज बाकी है. फिलहाल कंपनी की हालत काफी बेहतर नजर आ रही है. एक तरफ जहां कंपनी के 4G यूजर्स की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है, वहीं कंपनी के ARPU (प्रति यूजर औसत कमाई) में भी बढ़ोत्तरी हुई है. ARPU को किसी भी कंपनी की प्रॉफिटेबलिटी मापने के लिए महत्त्वपूर्ण कारक माना जाता है. 
 
यह भी पढ़ें: कैसे चीन और जॉर्ज सोरोस ने मिलकर किया अडानी ग्रुप पर हमला!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

12 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

16 hours ago