होम / बिजनेस / Vodafone-Idea को मिली बड़ी राहत, कंपनी के बकाया ₹36950 करोड़ को इक्विटी में बदलेगी सरकार

Vodafone-Idea को मिली बड़ी राहत, कंपनी के बकाया ₹36950 करोड़ को इक्विटी में बदलेगी सरकार

एक्सचेंज में दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि सरकार कंपनी पर बकाया राशि को इक्विटी में बदलेगी. इस बदलाव के बाद कंपनी में सरकार की कुल हिस्सेदारी 49 प्रतिशत हो जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत सरकार ने वोडाफोन आइडिया (VI) को बड़ी राहत दी है. सरकार ने कंपनी के 36,950 करोड़ रुपये के बकाया स्पेक्ट्रम नीलामी देनदारी को इक्विटी में बदलने का फैसला किया है, जिससे कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 22.6 फीसदी से बढ़कर लगभग 49 फीसदी हो जाएगी. वोडाफोन आइडिया ने कहा है कि सरकार उसके स्पेक्ट्रम नीलामी ड्यू को 36,950 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों में बदल देगी. हालांकि कंपनी का ऑपरेशनल कंट्रोल प्रमोटर्स के पास ही रहेगा. सरकार के इस फैसले से कंपनी को बड़ी राहत मिली है क्योंकि हालही में कंपनी ने कहा था कि वह फिलहाल देनदारी को चुकाने की स्थिति में नहीं है.

कंपनी ने क्‍या बताया है?

कंपनी ने कहा, 'दूरसंचार क्षेत्र के लिए सितंबर, 2021 में एक सुधार योजना आई थी. इसके तहत स्पेक्ट्रम नीलामी की बकाया राशि को इक्विटी शेयरों में बदलने का फैसला हुआ है. यह वो बकाया है, जो स्थगन अवधि खत्म होने के बाद चुकाया जाना था. संचार मंत्रालय ने यह फैसला किया है कि भारत सरकार को इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. इक्विटी शेयरों में बदलने वाली कुल राशि 36,950 करोड़ रुपये है.' इसका मतलब है कि सरकार कंपनी को बकाया चुकाने के लिए पैसे देने के बजाय कंपनी में हिस्सेदारी लेगी.

वोडाफोन आइडिया ने आगे बताया कि सेबी (SEBI) और दूसरे विभागों से अनुमति मिलने के बाद कंपनी 30 दिनों के अंदर शेयर जारी करेगी. ये शेयर 10 रुपये के भाव पर जारी होंगे. कुल 3,695 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे. सेबी शेयर बाजार पर नजर रखता है. कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, 'नए शेयर जारी होने के बाद कंपनी में भारत सरकार की हिस्सेदारी मौजूदा 22.60 फीसदी से बढ़कर लगभग 48.99 फीसदी हो जाएगी.' इसका मतलब है कि सरकार अब कंपनी की सबसे बड़ी मालिक बन जाएगी. हालांकि, वोडाफोन आइडिया ने यह भी कहा कि कंपनी का कामकाज अभी भी उसके पुराने मालिक ही देखेंगे यानि सरकार कंपनी के रोजमर्रा के कामों में दखल नहीं देगी.

क्‍या है पूरा मामला?

दरअसल, वोडाफोन आइडिया पर स्पेक्ट्रम नीलामी का पैसा बकाया था. स्पेक्ट्रम एक तरह का लाइसेंस होता है, जो मोबाइल कंपनियों को नेटवर्क चलाने के लिए सरकार से लेना पड़ता है. कंपनी यह पैसा चुका नहीं पाई, इसलिए उसने सरकार को 22.6 फीसदी हिस्सेदारी दे दी थी. अब सरकार और ज्‍यादा हिस्सेदारी ले रही है. यह कदम सरकार ने इसलिए उठाया है ताकि वोडाफोन आइडिया कंपनी बची रहे. अगर यह कंपनी बंद हो जाती तो बहुत सारे लोगों की नौकरी चली जाती और ग्राहकों को भी परेशानी होती. सरकार नहीं चाहती कि टेलीकॉम सेक्टर में सिर्फ दो-तीन कंपनियां ही रहें. इसलिए वोडाफोन आइडिया को बचाने की कोशिश की जा रही है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

21 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

21 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago