होम / बिजनेस / ऐसा क्या ऐलान करने वाली है Vodafone Idea कि रॉकेट बन गए शेयर? 

ऐसा क्या ऐलान करने वाली है Vodafone Idea कि रॉकेट बन गए शेयर? 

वोडाफोन-आइडिया के बोर्ड की बैठक अगले हफ्ते 27 फरवरी को होनी है, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन-आइडिया के शेयर (Vodafone Idea Shares) आज तूफानी तेजी से भाग रहे हैं. इस तेजी की वजह कंपनी का एक बयान. दरअसल, Voda-Idea ने शेयर बाजार को भेजी जानकारी में बताया है कि 27 फरवरी को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होने वाली है. इस बैठक में कंपनी फंड जुटाने की योजना पर विचार-विमर्श करेगी और साथ ही किसी बड़े फैसले को बोर्ड से मंजूरी भी मिल सकती है. इस 'बड़े फैसले' की आस में ही कंपनी के शेयर तेजी से भाग रहे हैं. 

इन पर हो सकती है चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के एडिशनल डायरेक्टर कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा है कि Vodafone Idea कारोबार मे बनी रहेगी और हम नए निवेशक लाने पर विचार कर रहे हैं. कंपनी द्वारा शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, 27 फरवरी को होने वाली बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में बोर्ड फंड जुटाने के सभी प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा. इसमें राइट्स इश्यू, पब्लिक ऑफर, प्राइवेट प्लेसमेंट, प्रिफ्रेंशियल अलॉटमेंट, QIP आदि शामिल हो सकते हैं. माना जा रहा है कि बोर्ड इनमें से किसी माध्यम के जरिए किश्तों में रकम जुटाने पर बात कर सकता है.

कितना है कंपनी पर कर्ज?
वहीं, वोडाफोन आइडिया के स्टॉक की बात करें, तो कंपनी के शेयरों में आज करीब 8 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली. हालांकि, कारोबारी की समाप्ति के अंतिम कुछ पलों में यह थोड़ी नरमी के साथ 7.98% पर पहुंच गया था. फिलहाल Vi का शेयर 17.60 रुपए के भाव पर उपलब्ध है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 18.40 रुपए है. कंपनी पर कर्ज की बात करें तो 31 दिसंबर 2023 तक वोडाफोन-आइडिया पर ब्याज सहित कुल कर्ज 214962 करोड़ रुपए है और कंपनी को 31 दिसंबर 2024 तक 5385 करोड़ रुपए चुकाना है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

5 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

8 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

9 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

10 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

10 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

9 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

5 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

7 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

8 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

8 hours ago