होम / बिजनेस / Vivek Bindra की मुश्किलों में इजाफा करने वाले Maheshwer Peri को कितना जानते हैं आप?

Vivek Bindra की मुश्किलों में इजाफा करने वाले Maheshwer Peri को कितना जानते हैं आप?

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर जहां संदीप माहेश्वरी और महेश्वर पेरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं, बिंद्रा की पत्नी ने भी उनके खिलाफ शिकायत की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

साल 2023 के आखिरी चंद दिन मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के जीवन में मुश्किलों का पहाड़ बनकर आए हैं. एक तरफ जहां उन्हें निजी जिंदगी में गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, प्रोफेशनल लाइफ भी हमलों का सामना कर रही है. सबसे पहले, मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी ने बिंद्रा पर घोटाले के आरोप लगाए. इसके बाद करियर 360 के फाउंडर महेश्वर पेरी ने भी बिंद्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. पेरी ने बाकायदा रिसर्च करके बिंद्रा पर माहेश्वरी के आरोपों को एक तरह से सही बताया है. उधर, बिंद्रा मी पत्नी भी उनके खिलाफ पुलिस कंप्लेंट कर चुकी हैं. 

'बिग स्कैम एक्सपोज्ड'
मोटिवेशनल स्पीकर और यूट्यूबर संदीप माहेश्वरी ने हाल ही में 'बिग स्कैम एक्सपोज्ड' टाइटल के साथ एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में उन्होंने बिंद्रा पर मल्टी-लेवल मार्केटिंग जैसा कोर्स चलाने का आरोप लगाया था. उन्होंने इसे घोटाला बताते हुए कहा था कि छात्रों से 'बिजनेस' सिखाने के नाम बड़ी रकम हासिल की जाती है. कोर्स में कुछ भी खास नहीं होता, जो लोग कोर्स में शामिल होने वालों से दूसरों को कोर्स बेचने को कहा जाता है. संदीप माहेश्वरी के इस वीडियो के बाद बवाल मच गया और बिंद्रा को भी सफाई देनी पड़ी. बिंद्रा ने माहेश्वरी को चुनौती देते हुए कहा था कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है. इसके बाद इस मामले में महेश्वर पेरी की एंट्री हुई.

10 दिन में MBA कोर्स
पेरी ने विवेक बिंद्रा के 10 दिन में MBA कोर्स पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने हाल ही में इस विषय पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं. उन्होंने बिंद्रा की डॉक्टर की उपाधि को भी कठघरे में खड़ा किया है. पेरी ने अपने एक ट्वीट में लिखा है - विवेक बिंद्रा ने श्री लंका की Open International University for Complementary Medicine’ से डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की मानद उपाधि. इस यूनिवर्सिटी का वेबपेज ओपन नहीं हो रहा है. हालांकि, इसका उद्देश्य पूरा हो गया और बिंद्रा डॉ बिंद्रा बन गए. पेरी का यह भी दावा है कि विवेक बिंद्रा ने सैकड़ों बच्चों के साथ चीटिंग की है. वैसे ये पहली बार नहीं है जब महेश्वर पेरी का नाम एकदम से सुर्खियों में आ गया है. इससे पहले, आईआईपीएम और अरिंदम चौधरी से जुड़े मामले को लेकर भी उन्होंने सुर्खियां बटोरीं थीं.

IIPM पर किया था खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महेश्वर पेरी ने आईआईपीएम बिजनेस स्कूल की रैंकिंग में डेटा में और प्लेसमेंट रिकॉर्ड में गड़बड़ी का खुलासा किया था. इसके बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ प्लानिंग एंड मैनेजमेंट’ (IIPM) को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया था. पेरी ने अपने एक कॉलम में बताया गया था कि कैसे शिक्षा का व्यवसाय छात्रों के लिए जहरीला साबित होता जा रहा है. बिजनेस कॉलेज गलत डेटा रख रहे हैं और फर्जी विदेशी गठजोड़ कर रहे हैं. उन्होंने अपने लेख में आईआईपीएम का भी जिक्र किया था. इसके बाद आईआईपीएम के साथ उन्हें एक लंबी कानूनी जंग लड़नी पड़ी. बाद में अरिंदम चौधरी के आईआईपीएम ने 2014 में अपने केस वापस ले लिए और 2015 में आईआईपीएम के सभी कैंपस को बंद करने का फैसला लिया गया.

SBI से हुई थी शुरुआत 
अगस्त 1969 में आंध्र प्रदेश के एक निम्न मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे पेरी ने सरकारी स्कूल में पढ़ाई की. उन्होंने 17 वर्ष की उम्र में अपने पिता को खो दिया था. उस समय उनके रिश्तेदारों का सुझाव था कि उन्हें स्कूल छोड़कर हैदराबाद सिविल कोर्ट में अनुकंपा नियुक्ति ले लेनी चाहिए. पिता की जगह पर उन्हें ये नौकरी मिल सकती थी. हालांकि, पेरी पढ़ना चाहते थे. इसलिए उन्होंने इस सुझाव को ठुकरा दिया. आगे चलकर उन्होंने गणित और अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि हासिल की. 1991 में, वह 21 साल की उम्र में चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षा पास करने वाले देश के सबसे कम उम्र के छात्रों में शुमार हुए थे. उन्होंने SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड में एक निवेश बैंकर के रूप में अपना करियर शुरू किया. एसबीआई के बाद, पेरी 1995 में पेरी ने रहेजा के हैथवे इन्वेस्टमेंट्स के लिए काम किया. बाद में उन्होंने कैरियर्स 360 ने नाम से अपनी मैगजीन शुरू की. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

27 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

4 hours ago


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

27 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago