✕

होम / बिजनेस / विजय शेखर शर्मा ने Paytm के 2.1 करोड़ शेयर किए सरेंडर, ₹1800 करोड़ है वैल्यू

विजय शेखर शर्मा ने Paytm के 2.1 करोड़ शेयर किए सरेंडर, ₹1800 करोड़ है वैल्यू

विजय शेखर शर्मा ने वन97 कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना, 2019 के तहत उन्हें दिए गए सभी 2,10,00,000 (दो करोड़ दस लाख) ESOP को तत्काल प्रभाव से स्वेच्छा से छोड़ दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पेटीएम (Paytm) की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications), इसके फाउंडर विजय शेखर शर्मा और उनके भाई अजय शर्मा ने पूंजी बाजार नियामक सेबी के साथ 2.79 करोड़ रुपये का सेटलमेंट किया है. यह समझौता प्रमोटर की श्रेणी में गलत जानकारी देने और सेबी नियमों के उल्लंघन को लेकर किया गया है. दरअसल, जब पेटीएम ने अपना आईपीओ लॉन्च किया था, तब विजय ने खुद को प्रमोटर नहीं, बल्कि नॉन-प्रमोटर के तौर पर प्रस्तुत किया था. इसके चलते उन्हें कंपनी द्वारा ESOP (Employee Stock Option) दिए गए, जबकि नियमानुसार प्रमोटर्स को ESOP देने की अनुमति नहीं होती.

विजय और अजय ने छोड़े ESOP

समझौते के तहत विजय शेखर शर्मा ने 2.1 करोड़ ESOPs सरेंडर किए हैं जो उन्हें 2019 में दिए गए थे. वहीं उनके भाई अजय शर्मा ने भी 2.25 लाख ESOPs छोड़े हैं. इसके अतिरिक्त विजय ने अगले तीन वर्षों तक किसी भी नए ESOP को न लेने का वचन दिया है, जबकि अजय शर्मा ने 35 लाख रुपये की राशि सेबी को चुकाई है. One97 ने 16 अप्रैल 2025 को स्टॉक एक्सचेंजों को जानकारी दी कि शाम 5:05 बजे से 5:18 बजे तक आयोजित बोर्ड मीटिंग में विजय ने स्वेच्छा से ESOPs छोड़ने का निर्णय लिया, जिसे कंपनी की नॉमिनेशन एंड रिम्यूनरेशन कमेटी (NRC) ने स्वीकार करते हुए इन ESOPs को रद्द कर दिया है.

कंपनी ने बताया कि ESOP त्यागने से FY25 की चौथी तिमाही में 492 करोड़ रुपये की एकमुश्त, नकद रहित (non-cash) ESOP लागत दर्ज की जाएगी. यह भविष्य में ESOP से जुड़ी लागत को कम करेगा. छोड़े गए ESOPs को One97 की ESOP योजना 2019 के अंतर्गत फिर से ESOP पूल में जोड़ दिया गया है.

प्रमोटर क्लासिफिकेशन को लेकर सेबी की आपत्ति

यह मामला मूल रूप से इस बात पर था कि क्या विजय शेखर शर्मा को पेटीएम के आईपीओ दस्तावेजों में प्रमोटर के रूप में दिखाया जाना चाहिए था. 2021 में विजय की कंपनी में हिस्सेदारी 14.7% थी, लेकिन उन्होंने एक्सिस ट्रस्टी सर्विसेज के माध्यम से 3.09 करोड़ शेयर शर्मा फैमिली ट्रस्ट को ट्रांसफर कर हिस्सेदारी 10% से नीचे कर ली, जिससे वे ESOP के पात्र बन सके. सेबी ने इस बात पर भी सवाल उठाया था कि उस समय के स्वतंत्र निदेशकों ने विजय की ‘नॉन-प्रमोटर’ स्थिति को समर्थन क्यों दिया.

कानूनी प्रतिनिधित्व और समझौते की प्रक्रिया

वन97 की ओर से फिनसेक लॉ एडवाइजर्स ने केस का प्रतिनिधित्व किया, जबकि विजय और अजय शर्मा की ओर से रेगस्ट्रीट लॉ ने सेबी के समक्ष दलीलें दीं. यह पूरा मामला सेबी के सेटलमेंट मैकेनिज्म के तहत सुलझाया गया, जहां बिना किसी दोष को स्वीकार किए संबंधित पक्ष वित्तीय राशि चुकाकर या सुधारात्मक कदम उठाकर मामला समाप्त कर सकते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

5 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

7 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

7 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

8 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

7 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.