✕

होम / यूटिलिटी / कमाल का ऑफर: महज 9 रुपए में करें इंटरनेशनल फ्लाइट में सफर 

कमाल का ऑफर: महज 9 रुपए में करें इंटरनेशनल फ्लाइट में सफर 

इटरनेशनल एयरलाइन कंपनी वियतजेट (Vietjet) 9 रुपए में एयर टिकट ऑफर कर रही है. इस टिकट पर आप भारत से वियतनाम के बीच यात्रा कर सकेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

यदि आपसे कहा जाए कि आप महज 9 रुपए में इंटरनेशनल फ्लाइट में सफर कर सकते हैं, तो शायद आपको मजाक लगे, लेकिन यह हकीकत है. इंटरनेशनल एयरलाइन कंपनी वियतजेट (Vietjet) 9 रुपए में एयर टिकट ऑफर कर रही है. इस टिकट पर आप भारत से वियतनाम के बीच यात्रा कर सकेंगे. इसके लिए बुकिंग 4 अगस्त से शुरू हो चुकी है और यह ऑफर 26 अगस्त तक चलेगा.

इन दिन बुकिंग पर मौका
कंपनी के कहना है कि 4 से 26 अगस्त के बीच बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को टिकट बुक करने पर 9 रुपए में हवाई सफर का मौका मिल सकता है. वियतजेट ने बताया कि वह भारत से वितयनाम की यात्रा के लिए 30,000 प्रमोशनल टिकट ऑफर कर रही है, जिनकी कीमत 9 रुपए से शुरू है. इन टिकट पर 15 अगस्त 2022 से 26 मार्च 2023 तक यात्रा की जा सकेगी.

17 रूट्स पर डायरेक्ट फ्लाइट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वियतजेट एयरलाइन के कमर्शियल डायरेक्टर जय एल लिंगेश्वर ने बताया कि VietJet  17 रूट्स के लिए भारत और वियतनाम के बीच डायरेक्ट फ्लाइट ऑपरेट करेगी. साथ ही कंपनी भारत के मुख्य डेस्टिनेशन को दक्षिण पूर्व एशिया (बाली, बैंकॉक, सिंगापुर, कुआलालंपुर), पूर्वोत्तर एशिया (सियोल, बुसान, टोक्यो, ओसाका, ताइपे) और एशिया प्रशांत के साथ जोड़ने पर विचार कर रही है.

ये है ऑफर की वजह
दरअसल, वियतनाम भारत के साथ अपनी दोस्ती के 50 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस मौके पर वियतनाम की एयरलाइंस वियतजेट (Vietjet) ने रियायती एयर टिकट पेश कर रही है. ये प्रमोशनल टिकट्स नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद और बेंगलुरु को हनोई, हो ची मिन्ह सिटी, दा नांग और फु क्वोक से जोड़ने वाले सभी रूट्स पर लागू हैं. इन टिकटों को वियतजेट की वेबसाइट www.vietjetair.com पर जाकर खरीदा जा सकता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

2 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

2 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

2 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

4 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

5 hours ago