होम / बिजनेस / मिनरल ब्लॉक का प्रमुख बिडर बनते ही वेदांता के शेयर में आया उछाल

मिनरल ब्लॉक का प्रमुख बिडर बनते ही वेदांता के शेयर में आया उछाल

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वेदांता को केलवारडबरी स्थित मिनरल ब्लॉक्स की इ-ऑक्शन का प्रमुख बिडर घोषित किया गया जिसके बाद कंपनी के शेयर्स में उछाल देखने को मिला.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आज दिन में ट्रेड के दौरान अनिल अग्रवाल की अध्यक्षता वाली कंपनी वेदांता के शेयर्स में 1% की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी. कंपनी के शेयर्स में यह बढ़त तब देखने को मिली है जब कंपनी ने कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़ के मिनरल ब्लॉक्स का प्रमुख बिडर (बोली लगाने वाला) घोषित किया गया है. BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के साथ एक फाइलिंग के दौरान कंपनी ने बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निकेल, क्रोमियम और एसोसिएटेड प्लेटिनम ग्रुप एलिमेंट्स (PGE) ब्लॉक के लिए यह लाइसेंस दिया गया है.

शेयर में आया उछाल

वेदांता के स्टॉक में 0.95% की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी जिसके बाद इस स्टॉक ने BSE में 317.90 रुपये का अधिकतम स्तर हासिल कर लिया. पिछले एक महीने के दौरान इस स्टॉक में 14% की गिरावट दर्ज की गयी है. कंपनी ने कहा – छत्तीसगढ़ के मिनरल रिसोर्स डिपार्टमेंट द्वारा 3 फरवरी 2023 को जारी किये गए (आधिकारिक रूप से ऑफिस में 14 फरवरी 2023 को मिले) नोटिस के मुताबिक केलवारडबरी स्थित निकेल, क्रोमियम और एसोसिएटेड PGE ब्लॉक के इ-ऑक्शन के लिए कंपनी द्वारा ऑफर किये गए 4.15% के अधिकतम फाइनल प्राइस के आधार पर वेदांता को प्रमुख बिडर घोषित किया जाता है.

हाल ही में खोले गए थे टेंडर

नोटिस में बताया गया है कि यह पूर्वकथित ब्लॉक जरूरी पेमेंट्स, टेंडर डॉक्यूमेंट की अन्य शर्तों, और विभिन्न सरकारी विभागों एवं एजेंसियों के द्वारा जरूरी अप्रूवल, अनुमतियों और क्लीयरेंस को लेने के अधीन होगा. वेदांता ने BSE को बताया कि इन सबके साथ-साथ यह ब्लॉक मामले के जरूरी दस्तावेजों और समझौतों के अधीन भी होगा. हाल ही में 11 अक्टूबर 2023 को छत्तीसगढ़ सरकार ने इन मिनरल ब्लॉक्स के इलेक्ट्रॉनिक ऑक्शन के लिए संयुक्त लाइसेंस जारी करने के लिए टेंडर्स खोले थे.

अपने अधिकतम फाइनल प्राइस की बदौलत कंपनी को बनाया गया मुख्य बिडर

इस लाइसेंस के इलेक्ट्रॉनिक ऑक्शन के लिए जिन बिडर्स ने अप्लाई किया उनमें वेदांता का नाम भी शामिल था. आज वेदांता ने बताया कि कंपनी द्वारा सबमिट किये गए अधिकतम फाइनल प्राइस 4.15% को ध्यान में रखते हुए केलवारडबरी ब्लॉक के इ-ऑक्शन के लिए वेदांता को प्रमुख बिडर घोषित किया गया है.

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों रिन्यूएबल एनर्जी बिजनेस का 49% बेच रहा है आदित्य बिरला ग्रुप?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

10 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

10 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

10 hours ago

विदेशी कंपनियों के लिए बदली भारत की तस्वीर, 5 साल बाद नए रजिस्ट्रेशन की संख्या हुई ज्यादा

आंकड़ों के मुताबिक, FY26 में 102 विदेशी कंपनियों ने भारत में रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 84 कंपनियों ने अपना कारोबार बंद किया. इससे पहले लगातार चार वित्त वर्षों में बंद होने वाली विदेशी कंपनियों की संख्या नए रजिस्ट्रेशन से ज्यादा रही थी.

11 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

13 hours ago

बड़ी खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

10 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

10 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

10 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

13 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

16 hours ago