✕

होम / बिजनेस / Vedanta पर इस राज्य में लगा 71 करोड़ रुपये का फाइन, जानिए क्या है पूरा मामला?

Vedanta पर इस राज्य में लगा 71 करोड़ रुपये का फाइन, जानिए क्या है पूरा मामला?

Vedanta का दावा है कि ओडिशा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कंपनी के कंप्लायंस रिकॉर्ड और पहले के सबमिशंस पर उचित विचार किए बिना फैसला लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) को ओडिशा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से नोटिस मिला है. इसमें कंपनी पर फ्लाई ऐश के अनऑथराइज्ड निपटान का आरोप लगाया गया है. साथ ही नियमों के कथित रूप से उल्लंघन के लिए एनवायरमेंटल कंपंजेशन के रूप में कंपनी से 71.16 करोड़ या 71,16,53,320 रुपये की मांग की गई है. 10 अप्रैल 2025 को जारी किया गया यह नोटिस पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) की ओर से जारी फ्लाई ऐश नोटिफिकेशन के तहत दिया गया.

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी

BSE और NSE को एक एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए कंपनी ने बताया है कि वह आरोपों का दृढ़ता से खंडन करती है और उसका इरादा मामले में उचित कानूनी कदम उठाने का है. वेदांता का दावा है कि ओडिशा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कंपनी के कंप्लायंस रिकॉर्ड और पहले के सबमिशंस पर उचित विचार किए बिना फैसला लिया है.

नहीं होगा कोई बड़ा वित्तीय असर

वेदांता लिमिटेड ने कहा कि "वेदांता का मानना है कि उसके पास योग्यता के आधार पर एक मजबूत मामला है और उसे अनुकूल नतीजे मिलने की उम्मीद है." साथ ही कहा कि उसे उम्मीद नहीं है कि आदेश का कोई बड़ा वित्तीय प्रभाव होगा. इस नोटिस के बारे में खुलासे में देरी पर वेदांता ने कहा कि वह मामले का आकलन और तथ्यों की जांच कर रही थी.

वेदांता का शेयर 2 सप्ताह में 18 प्रतिशत गिरा

11 अप्रैल को वेदांता का शेयर बीएसई पर 2.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 380.30 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप 1.48 लाख करोड़ रुपये है. शेयर पिछले 6 महीनों में 23 और केवल 2 सप्ताह में 18 प्रतिशत नीचे आया है. वेदांता में दिसंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 56.38 प्रतिशत हिस्सेदारी थी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

10 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

12 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

12 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

13 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

12 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.