होम / बिजनेस / मुश्किल में दुनिया की सबसे मजबूत इकॉनमी, अमेरिका में 1 अक्टूबर से लग सकता है Shutdown!

मुश्किल में दुनिया की सबसे मजबूत इकॉनमी, अमेरिका में 1 अक्टूबर से लग सकता है Shutdown!

अमेरिका पहले भी शटडाउन का सामना कर चुका है. यदि शटडाउन लंबा खिंचता है, तो उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगले महीने की शुरुआत से कई बड़े बदलाव अमल में आ जाएंगे. 1 अक्टूबर से जहां भारत में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे, वहीं दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में भी कुछ बड़ा हो सकता है, कुछ ऐसा जिसकी कामना कोई अमेरिकी नहीं करना चाहेगा. दरअसल, अमेरिका में 1 अक्टूबर से शटडाउन हो सकता है, जिसका मतलब है यूएस का बड़े वित्तीय संकट (Financial Crisis) में फंसना. शटडाउन में सभी गैर-जरूरी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी. यह शटडाउन तब तक जारी रहेगा, जब तक अमेरिकी संसद जरूरी बिलों के खर्च से जुड़े बिल पास न कर दें या बाइडेन सरकार को इसके लिए अतिरिक्त कर्ज लेने की मंजूरी न दे दे.

आज है आखिरी दिन
इस शटडाउन का पूरे अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ने की आशंका है. ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी रुक सकती है. इसके अलावा, जनता को सरकार से मिलने वाली तमाम तरह की सब्सिडी, छूट या सेवाओं पर रोक लग जाएगी. जरूरी चीजों के लिए भी अमेरिकियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. दरअसल, सरकारी फंडिंग संघीय वित्त वर्ष 30 सितंबर 2023 यानी आज समाप्त हो रही है और इससे पहले सरकार को विपक्ष से सहमति बनाते हुए फंडिंग प्लान को पास करवाना होगा. जानकारों का कहना है कि एक-दो दिन के शटडाउन से खास फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन यदि ये लंबा खींचता है, तो यूएस की मुश्किलें बढ़ जाएंगी.

आमदनी से ज्यादा खर्चे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका करीब 2 लाख करोड़ डॉलर के भारी बजट घाटे का सामना कर रहा है. दूसरे शब्दों में समझें, तो सरकार की आमदनी और उसके खर्च में करीब 2 लाख करोड़ डॉलर का अंतर है, जो पिछले साल के मुकाबले दोगुना है. इसकी वजह ये है कि जो बाइडेन सरकार की इनकम अभी भी कोरोना महामारी के पहले के स्तर पर ही बनी हुई है, जबकि उसके खर्चों में भारी इजाफा हो रहा है. इसके अलावा, ऊंची ब्याज दरों के चलते अमेरिका का अपने राष्ट्रीय कर्ज पर ज्यादा ब्याज का भुगतान करना पड़ रहा है.

पहले भी हुआ है शटडाउन
वैसे, यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका में शटडाउन की बात हो रही है, पहले भी ऐसी स्थिति निर्मित हो चुकी है. 1980 के बाद से अब तक 14 बार अमेरिका में शटडाउन लग चुका है. अमेरिकी इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन 22 दिसंबर, 2018 को लगा था, जो 35 दिन तक चला था. इसके बाद  दिसंबर, 1995 को 21 दिन तक अमेरिका शटडाउन रहा था. बता दें कि सरकार को अपनी योजनाओं, कर्मचारियों की सैलरी आदि के लिए जो पैसे की जरूरत होती है, उसे वह कर्ज के तौर पर लेती है. इस कर्ज के लिए अमेरिकी संसद यानी US Congress की मंजूरी जरूरी है. इतना ही नहीं, कांग्रेस की मंजूरी के लिए पहुंचने से पहले सत्तापक्ष और विपक्ष (डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन) में आपसी सहमति जरूरी है. वैसे, समय से पहले ही सहमति बन जाती है, लेकिन इस बार हालात कुछ अलग हो गए हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 minutes ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

3 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

5 hours ago