✕

होम / बिजनेस / US की कंपनी ने भारत में की बड़ी छंटनी, झटके में इतने लोग बाहर, जानें क्या रही वजह?

US की कंपनी ने भारत में की बड़ी छंटनी, झटके में इतने लोग बाहर, जानें क्या रही वजह?

बेंगलुरु में Boeing के पूर्ण मालिकाना हक वाला इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी कैंपस, अमेरिका के बाहर इसके सबसे बड़े निवेशों में से एक है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका की एयरक्राफ्ट कंपनी बोइंग ने बेंगलुरु में अपने इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी सेंटर में 180 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. यह छंटनी कंपनी की ग्लोबल वर्कफोर्स में कटौती की कवायद के तहत की गई है. वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियों का सामना कर रही बोइंग के भारत में करीब 7,000 कर्मचारी हैं. भारत, कंपनी के लिए एक प्रमुख बाजार भी है. पिछले साल बोइंग ने ग्लोबल वर्कफोर्स में करीब 10 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की थी.

भारी कर्ज के जाल में फंसी बोइंग

बताया जा रहा है कि वर्तमान समय में बोइंग वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियों का सामना कर रही है. कंपनी ने पिछले साल अपने वर्कफोर्स में 10 परसेंट कटौती की बात की थी. हालांकि, हाल ही में हुई छंटनी को लेकर कंपनी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. सूत्रों ने जानकारी दी है कि कंपनी के स्ट्रैटेजिक एडजस्टमेंट के तहत कुछ पद प्रभावित जरूर हुए हैं, लेकिन यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इसका ग्राहकों या सरकारी परिचालन में कोई असर न पड़े. 

भारत में अधिक संतुलित तरीके से छंटनी

कंपनी ने कहा कि कुछ पुराने रोल खत्म किए जाने के साथ कुछ नए रोल भी क्रिएट किए गए हैं. भारत में ग्राहक सेवा, सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने पर फोकस रखते हुए कंपनी ने छंटनी अधिक संतुलित तरीके से की है. बता दें कि बेंगलुरु और चेन्नई में बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (BIETC) में एडवांस्ड एयरोस्पेस बनाने का काम होता है. 

बोइंग को मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

इस बीच, शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बोइंग को अमेरिकी वायुसेना का अब तक का सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान बनाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया. इसके चलते कंपनी के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया. नेक्स्ट जनरेशन एयर डोमिनेंस (NGAD) कार्यक्रम के तहत अमेरिकी वायु सेना के लिए बनाए जाने वाले छठी पीढ़ी के इस फाइटर जेट को  F-47 के नाम से जाना जाएगा, जो पांचवी पीढ़ी के F-22 रैप्टर की जगह लेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

3 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

7 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

9 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

10 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

7 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

1 hour ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

3 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

3 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

3 hours ago