✕

होम / बिजनेस / Urban Company का आ रहा IPO, ₹528 करोड़ जुटाने की तैयारी, शेयरहोल्डर्स की मिली मंजूरी

Urban Company का आ रहा IPO, ₹528 करोड़ जुटाने की तैयारी, शेयरहोल्डर्स की मिली मंजूरी

अर्बन कंपनी (Urban Company) ने शेयर बाजार में उतरने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा लिया है. कंपनी को अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

घरेलू सेवाएं देने वाली जानी-मानी Urban Company अब शेयर बाजार की राह पकड़ने को पूरी तरह तैयार है. Accel-backed इस स्टार्टअप ने शेयरहोल्डर्स से IPO के लिए हरी झंडी ले ली है. कंपनी अब अपने प्राइमरी कैपिटल जुटाने के प्लान के तहत 528 करोड़ रुपये इकट्ठा करने जा रही है. हालांकि शुरुआत में इसका आईपीओ साइज करीब 3000 करोड़ रुपये प्रस्तावित था लेकिन अब उसे घटाकर मौजूदा मार्केट हालात के मुताबिक संशोधित किया गया है.

मार्केट कंडीशन को देखते हुए कम हुआ साइज

कंपनी से जुड़े लोगों के मुताबिक, मौजूदा बाजार स्थितियों को देखते हुए IPO के साइज में बदलाव किया गया है. पहले जहां इस ऑफर में बड़े पैमाने पर सेकेंडरी शेयर सेल शामिल थी, वहीं अब फोकस ज्यादा प्राइमरी कैपिटल पर है. मतलब, कंपनी सीधे 528 करोड़ रुपये जुटाएगी जो उसके संचालन और विस्तार में काम आएगा.

Tracxn के डेटा के मुताबिक, कंपनी के फाउंडर्स अभिराज भाल, वरुण खेतान और राघव चंद्रा के पास मिलाकर 20.7 फीसदी हिस्सेदारी है. वहीं, Vy Capital की हिस्सेदारी 13.8 फीसदी, Accel की 12.7 फीसदी और Elevation Capital की 11.2 फीसदी है. इससे यह साफ है कि कंपनी में बड़ी-बड़ी वेंचर फर्म्स ने निवेश किया हुआ है.

ड्राफ्ट पेपर जल्द दाखिल करेगी कंपनी

Urban Company अगले महीने तक अपना DRHP (Draft Red Herring Prospectus) सेबी में दाखिल कर सकती है. कंपनी की योजना एक या एक से ज्यादा स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग की है ताकि शेयरहोल्डर्स को लिक्विडिटी का बेहतर मौका मिल सके. 2021 में कंपनी ने Prosus Ventures के नेतृत्व में ₹255 मिलियन की फंडिंग जुटाई थी, जिससे उसका वैल्यूएशन 2.1 बिलियन डॉलर तक पहुंचा था. अब IPO के जरिए कंपनी खुद को पब्लिक लिमिटेड रूप में तब्दील करने जा रही है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

6 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

8 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

9 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

9 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

9 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.