✕

होम / बिजनेस / दुकानों पर नेम प्‍लेट लगाने को लेकर यूपी सरकार को लगा झटका,SC ने कहा सिर्फ ये बताइए…

दुकानों पर नेम प्‍लेट लगाने को लेकर यूपी सरकार को लगा झटका,SC ने कहा सिर्फ ये बताइए…

इस मामले में याचिकाकर्ता के वकील सीयू सिंह ने कहा कि प्रशासन दुकानदारों में नाम लगाने को लेकर दबाव बना रहा है. जबकि पुलिस के पास ऐसा कोई अधिकार नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानदारों के लिए नाम लगाने के यूपी सरकार के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नाम लगाने की जरूरत नहीं है बल्कि उसकी जगह दुकानदारों को बताना होगा कि उनके वहां मांसाहारी भोजन मिल रहा है या शाकाहारी. इस मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी. यूपी सरकार के इस आदेश की उनके ही सहयोगी दलों द्वारा निंदा की जा रही थी. विपक्षी दलों ने इस मामले को संसद में भी उठाने की बात कही थी. इस मामले में एक एनजीओ की ओर से याचिका लगाई गई थी जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने ये आदेश दिया. 

सुप्रीम कोर्ट ने आखिर क्‍या कहा? 
यूपी सरकार के इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्‍शन ऑफ सिविल राइट्स ने चुनौती दी थी. इस मामले की सुनवाई जस्टिस ऋषिकेश राय और जस्टिस एवीएन भट्टी की बेंच ने की. इस मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस भट्टी ने कहा कि इस मामले में मेरा भी अनुभव है. उन्‍होंने कहा कि मैं जब केरल में था तब वहां एक शाकाहारी होटल था जो हिंदू का था दूसरा मुस्लिम का था. उन्‍होंने कहा कि मैं मुस्लिम वाले होटल में जाता था क्‍योंकि वो दुबई से आया था और सफाई के मामले में इंटरनेशनल स्‍टैंडर्ड को फॉलो करता था. सुप्रीम कोर्ट ने जानना चाहा कि क्‍या इसे लेकर यूपी सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आदेश जारी किया गया है. 

ये भी पढ़ें: Economic Survey में सामने आई देश की सेहत, FM ने बताया इतने लोग कर रहे हैं स्‍वरोजगार

याचिकाकर्ता ने कही ये बात 
इस मामले में याचिकाकर्ता के वकील सीयू सिंह ने कहा कि प्रशासन दुकानदारों में नाम लगाने को लेकर दबाव बना रहा है. जबकि पुलिस के पास ऐसा कोई अधिकार नहीं है. उन्‍होंने कहा कि पुलिस खाने की क्‍वॉलिटी से लेकर दूसरी चीजों की जांच कर सकती है लेकिन किसी पर उसे नाम लगाने को  लेकर दबाव नहीं बना सकती है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये मामला पूरी तरह से स्‍वैच्छिक है इसे अनिवार्य नहीं बनाया जा सकता है. इस पर याचिकाकर्ता ने हरिद्वार पुलिस का हवाला देकर कहा कि वहां कहा गया है कि जो ऐसा नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. याचिकाकर्ता ने कहा‍ कि ये दुकानदारों के लिए आर्थिक मृत्‍यु जैसी है. 

26 जुलाई को होगी अगली सुनवाई 
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में तीन राज्‍यों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने मध्‍य प्रदेश, उत्‍तराखंड और उत्‍तर प्रदेश को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई से पहले जवाब दाखिल करने को कहा है. माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुना सकता है. इस मामले की अलगी सुनवाई 26 जुलाई को होनी है. वहीं इस मामले को लेकर राजनीति भी गर्मा गई है. जबकि विपक्षी दलों का कहना है कि वो इस मामले को संसद में भी उठाएगी. 
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

22 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

23 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

22 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

18 hours ago