✕

होम / बिजनेस / Budget 2024 Live: टैक्सपेयर्स को भी वित्त मंत्री ने नहीं किया निराश, हर साल होगी इतनी बचत

Budget 2024 Live: टैक्सपेयर्स को भी वित्त मंत्री ने नहीं किया निराश, हर साल होगी इतनी बचत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में इनकम टैक्स को लेकर भी घोषणा की है. हालांकि, इसका फायदा केवल न्यू रिजीम वालों को ही मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 नौकरीपेशा लोगों को कुछ राहत दी है. उन्होंने न्यू टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट को बढ़ाकर 75000 रुपए कर दिया है. पहले यह लिमिट 50000 रुपए थी, इस लिहाज से देखें तो स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट में 25000 रुपए का इजाफा हुआ है. इसके साथ ही वित्त मंत्री ने न्यू टैक्स रिजीम के टैक्स स्लैब में भी बदलाव का ऐलान किया है. फाइनेंस मिनिस्टर का कहना है कि नई व्यवस्था के तहत करदाता 17 हजार 500 रुपए तक बचा पाएंगे. 

इस तरह होंगी नए स्लैब
वित्त मंत्री के ऐलान के बाद अब नए रिजीम के तहत इनकम टैक्स भरने वालों को 0-3 लाख की इनकम पर शून्य टैक्स देना होगा. इसी तरह, 3 लाख से 7 लाख-पर 5%, 7 से 10 लाख पर 10%, 10 से 12 लाख पर 15%, 12 से 15 लाख पर 20% और 
15 लाख से अधिक की इनकम पर 30% की दर से टैक्स का भुगतान करना होगा. 

पहले थी ये व्यवस्था
न्यू टैक्स रिजीम के स्ट्रक्चर में बदलाव से पहले इसमें कुल 6 स्लैब थीं. 3 लाख तक की इनकम पर टैक्स तब भी जीरो था. हालांकि, 3-6 लाख पर 5% टैक्स. 6-9 लाख पर 10% टैक्स. 9-12 लाख पर 15%. 12-15 लाख पर 20% और 15 लाख से अधिक की कमाई पर 30% टैक्स का भुगतान करना होता था. 

पुरानी टैक्स रिजीम
पुराने टैक्स रिजीम की बात करें, तो इसमें स्लैब की संख्या कम है. इसमें 2.5 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगता. 2.5 से 5 लाख तक की आय पर 5% टैक्स देना होता है. 5 से 10 लाख पर 20%, 10 लाख से अधिक इनकम पर 30% टैक्स लगता है. सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग न्यू टैक्स रिजीम को अपनाएं, इसलिए उसे और आकर्षक बनाने का प्रावधान बजट में किया गया है. वित्त मंत्री ने पुरानी टैक्स रिजीम से कोई छेड़छाड़ नहीं की है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

21 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

22 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

22 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

23 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

21 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

17 hours ago