✕

होम / बिजनेस / Budget 2024: वित्त मंत्री ने सबको साधा, लेकिन सीनियर सिटीजंस को भूल गईं!

Budget 2024: वित्त मंत्री ने सबको साधा, लेकिन सीनियर सिटीजंस को भूल गईं!

देश के बजट से वरिष्ठ नागरिक काफी आस लगाए हुए थे, लेकिन वित्त मंत्री ने उनके बारे में कोई बड़ी घोषणा नहीं की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने  अपने बजट में लगभग हर तबके को साधने की कोशिश की, लेकिन सीनियर सिटीजंस को वह भूल गईं. वरिष्ठ नागरिक बजट से जो आस लगाए बैठे थे, उन पर वित्त मंत्री ने कोई घोषणा नहीं की. सीनियर सिटीजंस काफी समय से रेल किराए में कोरोना से पहले मिलने वाली छूट बहाली की मांग कर रहे हैं. माना जा रहा था कि बजट में इस संबंध में कोई घोषणा हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसी तरह वरिष्ठ नागरिक इनकम टैक्स में युवाओं की अपेक्षा और ज्यादा राहत की आस लगाए बैठे, उस पर भी कोई घोषणा नहीं हुई 

पहले थी ऐसी व्यवस्था
नई मोदी सरकार के पहले आम बजट में वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई है. ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि वरिष्ठ यात्रियों को रेल किराए में मिलने वाली छूट इस साल के बजट में दोबारा बहाल की जा सकती है. भारतीय रेलवे ने कोरोना महामारी के दौरान मार्च 2020 में इस छूट पर रोक लगा दी थी. कोरोना से पहले की व्यवस्था के तहत महिला सीनियर सिटीजन को किराए में 50% और पुरुष एवं ट्रांसजेंडर सीनियर सिटीजंस को 40 प्रतिशत की छूट मिलती थी. रेलवे के मुताबिक, 60 साल या उससे ऊपर के पुरुषों एवं ट्रांसजेंडर और 58 वर्ष या उससे ऊपर की महिलाओं को वरिष्ठ नागरिक माना जाता है. उन्हें राजधानी, शताब्दी, दूरंतो और जन शताब्दी ट्रेन सहित सभी ट्रेनों में किराए पर रियायत मिलती थी. 

यहां भी टूट ई उम्मीद
इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिक टैक्स में अतिरिक्त छूट की मांग भी कर रहे थे, जिस पर कोई घोषणा नहीं हुई है. वर्तमान में, 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को आयकर में कुछ छूट मिलती है, लेकिन वे इसमें बढ़ोत्तरी चाहते थे. वित्त मंत्री ने न्यू टैक्स रिजीम के टैक्स स्लैब में बदलाव ज़रूर किया है, लेकिन वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त छूट का बजट में कोई प्रावधान नहीं है. इसी तरह, वरिष्ठ नागरिकों को जमा पूंजी पर मिलने वाली ब्याज दरों में भी राहत की उम्मीद थी. वे चाहते थे कि सरकार उनके लिए विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं पर अधिक ब्याज दर प्रदान करे, ताकि उनकी वित्तीय स्थिति में सुधार हो सके. इस मोर्चे पर भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी है. 

नतीजों से बंधी थी आस
रेल किराए में छूट को लेकर केंद्र सरकार नरमी दिखाने के मूड में नहीं रही है. वह कहती रही है कि सरकार पहले से ही यात्रियों को किराए पर छूट दे रही है. ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं को अतिरिक्त छूट देने से रेलवे पर बोझ बढ़ेगा. हालांकि, लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद माना जा रहा था कि सरकार सीनियर सिटीजन की छूट बहाल कर सकती है.  गौरतलब है कि इस छूट पर कैंची चलाकर रेलवे ने अपना खजाना काफी भरा है. एक आरटीआई में खुलासा हुआ था कि एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 के बीच रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों से कुल 5,062 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया, जिसमें सब्सिडी खत्म होने से अर्जित अतिरिक्त 2,242 करोड़ रुपए शामिल रहे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

21 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

22 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

22 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

23 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

21 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

17 hours ago