✕

होम / बिजनेस / बेरोजगार युवाओं से सस्ते श्रम के रूप में लिया जा रहा काम, पीयूष गोयल ने फूड डिलीवरी ऐप्स पर उठाए सवाल!

बेरोजगार युवाओं से सस्ते श्रम के रूप में लिया जा रहा काम, पीयूष गोयल ने फूड डिलीवरी ऐप्स पर उठाए सवाल!

दिल्ली में Startup Mahakumbh 2025 का आयोजन हो रहा है. ये स्टार्टप महाकुंभ भारत को इनोवेशन और उद्यमिता के क्षेत्र में एक नई दिशा देने के साथ रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को दिल्ली में आयोजित 'स्टार्टअप महाकुंभ 2025' के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया. इस तीन दिवसीय आयोजन में 3000 से अधिक स्टार्टअप्स भाग ले रहे हैं, जो भारतीय उद्यमिता की ताकत और वैश्विक पहचान को बढ़ावा देने के लिए एक मंच प्रदान कर रहे हैं. यह आयोजन 3 से 5 अप्रैल तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है, जिसमें पीयूष गोयल ने डिलीवरी ऐप्स स्टार्टप्स पर कई गंभीर सवाल उठाए. तो आइए जानते हैं पीयूष गोयल ने क्या कहा?

वैश्विक स्तर पर पहचान बनाएं स्टार्टअप्स

उद्घाटन के दौरान, पीयूष गोयल ने भारतीय स्टार्टअप्स से आग्रह किया कि वे केवल स्थानीय बाजारों तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में काम करना चाहिए. उनका मानना है कि भारतीय स्टार्टअप्स को 'डीप टेक' जैसे उच्च तकनीकी क्षेत्रों में भी ज्यादा ध्यान केंद्रित करना चाहिए. गोयल ने कहा, "जब हम डीप टेक को देखते हैं, तो इकोसिस्टम में केवल 1000 स्टार्टअप्स हैं. यह एक चिंताजनक संकेत है. स्टार्टअप्स को यह तय करना होगा कि वे अल्पकालिक धन सृजन पर ध्यान केंद्रित करें या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करें."

फूड डिलीवरी ऐप्स पर जाहिर की चिंता

गोयल ने फूड डिलीवरी ऐप्स के बारे में भी अपनी चिंता जाहिर की, जिनमें काम करने वाले डिलीवरी एजेंट्स का श्रम अक्सर सस्ते में लिया जाता है. उनका कहना था कि ये ऐप्स बेरोजगार युवाओं को सस्ते श्रम के रूप में काम में लगा रहे हैं, ताकि अमीर लोग अपने घरों से बाहर निकले बिना खाना मंगा सकें. इस पर उन्होंने सवाल उठाया, "क्या केवल दुकानदारी का ही काम करना है या फिर हमें दुनिया में अपनी पहचान बनानी है?"

भारतीय स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने की जरूरत

गोयल ने आगे यह भी कहा कि भारतीय स्टार्टअप्स को घरेलू निवेशकों से अधिक समर्थन मिलना चाहिए. उन्होंने विदेशी निवेशकों की तुलना में घरेलू निवेशकों से आग्रह किया कि वे भारतीय स्टार्टअप्स में निवेश बढ़ाएं, ताकि इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हो. साथ ही, उन्होंने 20 करोड़ रुपये के फंड के साथ स्टार्टअप एआई चैलेंज लॉन्च करने की घोषणा की, जो स्टार्टअप्स को अपनी तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए अवसर प्रदान करेगा.

50 करोड़ की ग्रांट से स्टार्टअप्स को मिलेगा समर्थन

स्टार्टअप महाकुंभ 2025 में भारत के करीब 1.6 लाख स्टार्टअप्स में से 3000 स्टार्टअप्स भाग ले रहे हैं. डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) के संयुक्त सचिव संजीव सिंह ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल आयोजन का दायरा और भी बढ़ा है, और इसमें 64 देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं. संजीव सिंह ने यह भी बताया कि विभिन्न कंपनियों ने एक ग्रांट चैलेंज शुरू किया है, जिसके तहत स्टार्टअप्स को 50 करोड़ रुपये तक की ग्रांट मिल सकती है. इसके साथ ही, उन्हें मार्गदर्शन भी मिलेगा, जिससे वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकेंगे. इस आयोजन का उद्देश्य न केवल भारत में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना है, बल्कि यह युवाओं को नए आइडियाज के साथ आगे आने के लिए प्रेरित करेगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 hour ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 hour ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

16 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

18 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

18 hours ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 hour ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

55 minutes ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 hour ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

18 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

16 hours ago