होम / बिजनेस / दर्जी की हत्या से उदयपुर की टूरिज्म इंडस्ट्री को लगा झटका, 70% बुकिंग कैंसिल 

दर्जी की हत्या से उदयपुर की टूरिज्म इंडस्ट्री को लगा झटका, 70% बुकिंग कैंसिल 

राजस्थान का उदयपुर फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है. हर साल यहां बड़ी संख्या में देसी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं.

नीरज नैयर 4 years ago

नूपुर शर्मा के बयान पर मचे बवाल के बीच उदयपुर में जिस तरह से तालिबानी स्टाइल में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या की गई, उससे न केवल शांत शहर की फिजा खराब हुई बल्कि उदयपुर के पर्यटन उद्योग को भी बड़ा झटका लगा है. राजस्थान का ये शहर फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है. हर साल यहां बड़ी संख्या में देसी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं. शहर में ज्यादातर लोगों की आजीविका मुख्यतौर पर पर्यटन पर ही निर्भर है. ऐसे में उन्हें यह घटना आर्थिक आघात देकर गई है.

शांत शहर की छवि हुई प्रभावित 
बिज़नेस वर्ल्ड से बात करते हुए उदयपुर होटल एसोशिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन देव सिंह ने आशंका जताई कि इस घटना का असर लंबे समय तक रह सकता है. उन्होंने कहा, 'उदयपुर टूरिस्ट के साथ-साथ वेडिंग डेस्टिनेशन भी है. शहर की शांत फिजा और खूबसूरती के चलते पर्यटक यहां आना पसंद करते हैं. दर्जी कन्हैयालाल की हत्या से इसकी शांत शहर की छवि प्रभावित हुई है. अभी तो हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ ही रहा है, भविष्य में भी नुकसान उठाना पड़ सकता है. क्योंकि छवि पर लगा दाग आसानी से नहीं छूटता'.   

अब सता रहा ये खतरा 
सुदर्शन देव सिंह के मुताबिक, इस घटना के बाद होटलों की 60 से 70% बुकिंग रद्द हो चुकी हैं. ये बुकिंग डोमेस्टिक टूरिस्ट ने रद्द कराई हैं. विदेशी सैलानी अगस्त से उदयपुर आने लगते हैं. अभी कुछ कहा नहीं जा सकता कि उनका इस घटना पर क्या रुख रहता है. इस हत्याकांड की खबर जंगल में आग की तरह फैली है, ऐसे में आशंका तो बनी रहेगी कि फॉरेन टूरिस्ट भी कहीं ऐन वक्त पर बुकिंग रद्द न करा दें. 

कोरोना के बाद ये ग्रहण  
सिंह ने बताया कि ऑनलाइन होटल बुक करने वाले कई पर्यटकों ने बुकिंग तो रद्द नहीं की, लेकिन वो आये भी नहीं. ये भी हमारे लिए नुकसान ही है. उन्होंने आगे कहा, ‘इस घटना का असर केवल होटलों पर ही नहीं पड़ा है, बल्कि उससे जुड़े हर व्यक्ति को कीमत चुकानी पड़ रही है. हैंडीक्राफ्ट, टूर गाइड, टूर ऑपरेटर से लेकर कच्चे माल के आपूर्तिकर्ता तक प्रभावित हुए हैं. उदयपुर की टूरिज्म इंडस्ट्री कोरोना के चलते पहले ही मुश्किल में थी अब इस घटना के रूप में एक और ग्रहण लग गया है’.    

लोगों से अपील
उदयपुर होटल एसोशिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन देव सिंह ने पर्यटकों से आने की अपील करते हुए कहा, ‘उदयपुर बहुत ही शांतिपूर्ण शहर रहा है. इससे पहले शायद ही यहां ऐसा कोई घृणित अपराध हुआ हो. निश्चित तौर पर यह घटना पूरे प्रदेश के लिए सदमे की तरह है. अब स्थिति सामान्य है और हम चाहते हैं कि पर्यटक यहां की खूबसूरती का दीदार करने आएं’.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

3 hours ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

7 hours ago

जुलाई में 23.44 करोड़ तक पहुंची डीमैट खातों की संख्या, लेकिन सक्रिय निवेशक नहीं बढ़े: रिपोर्ट

जुलाई में नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तार 12.1 प्रतिशत बढ़ी, लेकिन एनएसई पर सक्रिय ग्राहकों की संख्या में 1.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. 360 वन कैपिटल रिसर्च की रिपोर्ट में निवेशकों की बाजार भागीदारी कमजोर रहने की बात कही गई है.

8 hours ago

कूल किंग तेल विवाद में डाबर को राहत, 30 सितंबर तक पुराना स्टॉक बेचने की मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर इंडिया को 9,020 कार्टन मौजूदा स्टॉक बेचने की अनुमति दी है. हालांकि कंपनी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से उत्पाद हटाना होगा और 30 सितंबर के बाद बचा हुआ स्टॉक वापस लेना होगा.

8 hours ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.