✕

होम / बिजनेस / Uber ‘एडवांस टिप’ सर्विस : CCPA ने भेजा नोटिस, प्रह्लाद जोशी ने भी जताई आपत्ति

Uber ‘एडवांस टिप’ सर्विस : CCPA ने भेजा नोटिस, प्रह्लाद जोशी ने भी जताई आपत्ति

Uber की ‘एडवांस टिप’ सुविधा पर विवाद शुरू हो गया है. अब सबकी नजर सीसीपीए की कार्रवाई और उबर की जवाबी प्रतिक्रिया पर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

उबर (Uber) द्वारा हाल ही में शुरू की गई 'एडवांस टिप' सुविधा पर केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने सख्त रुख अपनाते हुए कंपनी को नोटिस जारी किया है. केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी इस सेवा को 'अनैतिक और शोषणकारी' करार दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर की. आइए जानते हैं इस पर प्रह्लाद जोशी ने क्या प्रतिक्रिया दी है?

क्या है ‘एडवांस टिप’ सुविधा?

'एडवांस टिप' के तहत उबर उपयोगकर्ताओं को सवारी शुरू होने से पहले ही ड्राइवर को अतिरिक्त भुगतान करने का विकल्प देता है. कंपनी का दावा है कि इससे उपयोगकर्ताओं को तेज सेवा और जल्दी पिकअप मिलने की संभावना बढ़ती है. हालांकि, मंत्री जोशी के अनुसार यह उपभोक्ताओं को अनावश्यक दबाव में डालने वाली प्रणाली है.

सेवा के बाद ही टिप देना उचित

केंद्रीय मंत्री जोशी ने भी उबर की इस सर्विस पर आपत्ति जताते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि टिप एक "स्वैच्छिक भेंट" होती है, जो सेवा के बाद सराहना के तौर पर दी जाती है. उन्होंने कहा, "सेवा से पहले टिप देने की अपेक्षा करना गलत है. यह एक चिंताजनक प्रवृत्ति है जो उपयोगकर्ताओं को मजबूर या प्रेरित करती है कि वे तेज सेवा के लिए पहले से ही अतिरिक्त भुगतान करें. यह पूरी प्रक्रिया अनुचित व्यापार प्रथा की श्रेणी में आती है."

CCPA का नोटिस और आगे की कार्रवाई

प्रह्लाद जोशी ने बताया कि उन्होंने स्वयं CCPA से इस मुद्दे पर ध्यान देने को कहा था, जिसके बाद प्राधिकरण ने उबर को नोटिस भेजकर इस सुविधा पर स्पष्टीकरण मांगा है. खबर लिखे जाने तक उबर की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

पहले भी विवादों में रही है उबर

यह पहली बार नहीं है जब CCPA ने उबर को नोटिस भेजा है. इसी साल जनवरी में, उबर और ओला दोनों को नोटिस जारी किया गया था, जब यह पाया गया था कि वे एक ही मार्ग पर उपभोक्ताओं से उनके मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम (iOS या Android) के आधार पर अलग-अलग किराया वसूल रहे थे. दोनों कंपनियों ने इस आरोप का खंडन करते हुए समान मूल्य निर्धारण नीति अपनाने का दावा किया था.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

51 minutes ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

2 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

5 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

7 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

51 minutes ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

3 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

5 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

2 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

5 hours ago