✕

होम / बिजनेस / डिफेंस सेक्टर में दो अहम डील्स, BEL और Paras Defence के शेयरों में उछाल दर्ज

डिफेंस सेक्टर में दो अहम डील्स, BEL और Paras Defence के शेयरों में उछाल दर्ज

BEL और Paras Defence की ये दोनों डील भारत के डिफेंस और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी से बढ़ते आत्मनिर्भरता अभियान को मजबूत करती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

भारत के रक्षा और तकनीकी क्षेत्र में सोमवार को दो अहम साझेदारियों का ऐलान हुआ, जिनका असर मंगलवार को दोनों कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिला है. BEL ने फ्रांस की Safran Defence के साथ उन्नत वेपन सिस्टम के लोकल मैन्युफैक्चरिंग की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है, वहीं Paras Defence ने पहली बार देश में कमर्शियल-ग्रेड MRI मैग्नेट टेक्नोलॉजी विकसित करने के लिए MoU साइन किया है. यह दोनों डील न सिर्फ टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को बढ़ावा देंगी, बल्कि रक्षा और हेल्थटेक विनिर्माण में भारत की क्षमता को भी मजबूती देंगी.

BEL–Safran डील: भारत में बनेगा उन्नत HAMMER वेपन सिस्टम

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) और फ्रांस की Safran Electronics and Defence (SED) ने HAMMER स्मार्ट प्रिसिजन एयर-टू-ग्राउंड वेपन के उत्पादन के लिए जॉइंट वेंचर कोऑपरेशन एग्रीमेंट (JVCA) पर हस्ताक्षर किए हैं. यह समझौता 11 फरवरी 2025 को Aero India में किए गए MoU को आगे बढ़ाता है और भारत में 50:50 हिस्सेदारी वाली एक संयुक्त कंपनी की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करता है.

इस JVC के माध्यम से HAMMER वेपन सिस्टम का मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई और मेंटेनेंस पूरी तरह भारत में लोकलाइज्ड होगा. HAMMER एक हाई-प्रिसिजन, कॉम्बैट-प्रूवन और मॉड्यूलर वेपन सिस्टम है, जिसे रफाल और तेजस जैसे लड़ाकू विमानों पर इस्तेमाल किया जा सकता है. यह साझेदारी भारतीय रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र की आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के साथ-साथ Safran की स्मार्ट वेपन टेक्नोलॉजी को भी भारत में ट्रांसफर करेगी.

Paras Defence–IUAC साझेदारी: भारत में बनेगा MRI मैग्नेट टेक्नोलॉजी सिस्टम

प्राइवेट सेक्टर की Paras Defence and Space Technologies ने इंटर-यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर (IUAC), नई दिल्ली के साथ एक महत्वपूर्ण MoU साइन किया है. यह सहयोग भारत में पहली बार कमर्शियल-ग्रेड MRI मैग्नेट सिस्टम विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

IUAC, जो शिक्षा मंत्रालय और UGC के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है, पार्टिकल एक्सेलेरेटर और वैज्ञानिक अनुसंधान में विशेषज्ञता रखता है. Paras Defence का कहना है कि इस साझेदारी से सुपरकंडक्टिंग MRI मैग्नेट टेक्नोलॉजी का स्वदेशी विकास होगा और यह आत्मनिर्भर भारत (Aatmanirbhar Bharat) पहल को मजबूत बनाएगा.

दोनों कंपनियों के शेयर का प्रदर्शन

सोमवार को BEL का शेयर BSE पर 1.23 प्रतिशत गिरकर ₹402.90 पर बंद हुआ. वहीं, मंगलवार यानी आज खबर लिखे जाने तक यह शेयर 1.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 409.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले छह महीनों में स्टॉक ने 4.77% का रिटर्न दिया है, जबकि एक वर्ष में इसमें 37.81% की मजबूत तेजी देखने को मिली है.

इसके अलावा Paras Defence के शेयर में भी सोमवार को 2.27% गिरावट दर्ज की गई और यह ₹705 पर बंद हुआ. वहीं, आज ये शेयर 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 712.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इस स्टॉक ने छह महीने में 13.20% की गिरावट दिखाई है, लेकिन पिछले एक वर्ष में इसने 38.66% का मजबूत रिटर्न दिया है. वर्ष 2025 में अब तक स्टॉक 40.19% ऊपर रह चुका है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

1 hour ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

4 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

6 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

6 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

6 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

1 hour ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

1 hour ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

6 hours ago

दवाओं और जांचों के नाम हिंदी में लिखें डॉक्टर, ब्रजेश पाठक ने की अपील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, चिकित्सा व्यवस्था में हिंदी और भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल से मरीजों को इलाज समझने में मिल सकती है आसानी

2 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

4 hours ago