होम / बिजनेस / स्‍पैम या बोट नहीं, इस ‘डर’ की वजह से एलन मस्क ने रद्द की ट्विटर डील!

स्‍पैम या बोट नहीं, इस ‘डर’ की वजह से एलन मस्क ने रद्द की ट्विटर डील!

एलन मस्‍क ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने की डील की थी, लेकिन, बाद में उन्‍होंने ट्विटर पर स्‍पैम या बोट अकाउंट की सही जानकारियां न देने का आरोप लगाकर इस डील को रद्द करने की घोषणा कर डाली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अरबपति कारोबारी एलन मस्‍क के ट्विटर डील को बीच में छोड़ने के पीछे उनका 'डर' था, न कि स्‍पैम या बोट अकाउंट. यह दावा ट्विटर की लीगल टीम ने किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले की सुनवाई के दौरान ट्विटर के वकीलों ने स्पेसX के CEO एलन मस्क और उनके बैंकर के बीच हुए मैसेज उजागर किए. इस मैसेज के आधार पर ट्विटर का कहना है कि मस्क ने स्‍पैम या बोट अकाउंट की जानकारी न देने का जो आरोप लगाया है, वो पूरी तरह से गलत है. 

8 मई का वो मैसेज
ट्विटर के वकीलों के मुताबिक, 8 मई को एलन मस्क ने अपने बैंकर को एक मैसेज भेजा था, जिसमें उन्होंने ट्विटर डील को लंबा खींचने की बात कही थी. मैसेज में कहा गया था, 'डील को कुछ लंबा खींचते हैं, कल होने वाला व्लाद्मिर पुतिन का भाषण बेहद महत्वपूर्ण है'. दरअसल, एलन मस्क रूस-यूक्रेन युद्ध से उठी तीसरे विश्व युद्ध की आशंका से डरे हुए थे. उन्हें लग रहा था कि अगर वर्ल्ड वॉर-3 शुरू हो गई, तो इस डील का कोई मतलब नहीं रह जाएगा. इसलिए उन्होंने इस डील को अटकाया.  

सुनवाई टालने की मांग
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के इस दावे पर एलन मस्क की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि, उन्होंने मामले की सुनवाई कुछ हफ्ते टालने की मांग ज़रूर की है. मस्क के वकील एलेक्‍स स्पिरो ने अदालत से कहा कि एक व्हिस्‍लब्‍लोअर ने ट्विटर पर सुरक्षा को लेकर कुछ दावे किए हैं. इन दावों की सत्‍यता जांचने के लिए एलन मस्‍क को कुछ समय दिया जाना चाहिए. वहीं, ट्विटर ने इसका विरोध करते हुए कहा है कि सुनवाई पूर्व निर्धारित समय पर ही होनी चाहिए.

44 अरब डॉलर में हुई थी डील
एलन मस्‍क ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने की डील की थी, लेकिन, बाद में उन्‍होंने ट्विटर पर स्‍पैम या बोट अकाउंट की सही जानकारियां न देने का आरोप लगाकर इस डील को रद्द करने की घोषणा कर डाली. इससे नाराज ट्विटर मामले को कोर्ट ले गई. फिलहाल इस मामले पर सुनवाई चल रही है. बता दें कि अगस्‍त की शुरुआत में ट्विटर के पूर्व सिक्योरिटी चीफ पीटर जैटको ने ट्विटर में प्राइवेसी, सिक्योरिटी और कंटेंट मॉडरेशन से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन ट्विटर ने उनके आरोपों को निराधार बताया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

1 hour ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

3 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

3 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

6 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

6 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

3 hours ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.