✕

होम / बिजनेस / बिक गई Twitter की 'नीली चिड़िया', मिला नया मालिक, जानें कितने की लगी बोली

बिक गई Twitter की 'नीली चिड़िया', मिला नया मालिक, जानें कितने की लगी बोली

पुराने ट्विटर का ब्लू बर्ड लोगो तब हटाया गया था जब एलन मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी का अधिग्रहण किया और इसका नाम बदलकर X कर दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्विटर (Twitter) की पहचान लंबे समय से नीले रंग की एक चिड़िया रही है. यह द्विटर का आईकॉन बन गया था. अब एलॉन मस्क (Elon Musk) की अगुवाई में इसका नाम बदलकर X (पूर्व नाम द्विटर) करने के महीनों बाद इस आईकॉनिक नीले रंग की चिड़िया के लोगो की नीलामी 34375 डॉलर (करीब 30 लाख रुपये) में हुई. दुर्लभ चीजों की नीलामी करने वाली आरआर ऑक्शन ने इसकी पुष्टि की. 

क्या है ट्विटर ब्लू बर्ड LOGO?

दरअसल ट्विटर ब्लू बर्ड को नीलामी किया गया है, जिसे नीलामी में मोटी रकम मिली है. एक नीलामी प्रक्रिया में ट्विटर ब्लू बर्ड की करीब 35,000 डॉलर में बोली लगी है. यह रकम भारतीय रुपयों में करीब 34 लाख रुपये होती है. रेयर और कलेक्टिबल आइटम्स की नीलामी करने वाली RR ऑक्शन कंपनी की मानें, तो जिस ट्विटर ब्लू बर्ड को नीलाम किया गया है, उसका वजन करीब 254 किलोग्राम था. साथ ही यह 12 फीट×9 फीट आकार में आती थी, जिसे 34,375 अमेरिकी डॉलर में बेचा गया है. लेकिन मजेदार बात यह है कि इस नीलमी में ट्वटिर ब्लू बर्ड को खरीदने वाले व्यक्ति या संस्था के नाम का खुलासा नहीं किया गया है.

रेयर प्रोडक्ट की होती रही है महंगी नीलामी

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब ट्विटर की रेयर आइटम्स को नीलामी में बेचा गया है. इससे पहले एलन मस्क की तरफ से ट्विटर मुख्यालय के साइन बोर्ड, किचन प्रोडक्ट और ऑफिस फर्नीचर तक को नीलाम किया गया है. नीलामी का इतिहास काफी पुराना रहा है. इससे पहले ऐप्पल-1 कंप्यूटर को नीलाम किया गया था, इसे 375,000 डॉलर में नीलाम किया गया था. इसी तरह फर्स्ट जनरेशन 4जीबी आईफोन 87,514 डॉलर में नीलाम हुआ था.

एलन मस्क की ट्वविटर रेवेन्यू पॉलिसी

एलन मस्क ने 27 अक्टूबर 2022 को 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदा था. इसके बाद एलन मस्क की तरफ से ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च की गई, जो कि एक पेड सर्विस थी. दरअसल एलन मस्क ट्विटर को घाटे से मुनाफे वाली कंपनी बनाना चाहते थे. उसके लिए एलन मस्क की तरफ से कई क्रांतिकारी बदलाव किये गये थे, इसके लिए सबसे सस्ता सब्सक्रिप्शन 650 रुपये रखा गया. वही ट्विटर की कैरेक्टर लिमिट 280 से बढ़ाकर 25,000 कर दी गई.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

3 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

7 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

9 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

9 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

7 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

1 hour ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

3 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

3 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

3 hours ago