✕

होम / बिजनेस / TVS फिर बनी ई-स्कूटर सेगमेंट की नंबर-1 कंपनी, Ola Electric की बिक्री में बड़ी गिरावट

TVS फिर बनी ई-स्कूटर सेगमेंट की नंबर-1 कंपनी, Ola Electric की बिक्री में बड़ी गिरावट

Bajaj Auto की बिक्री 20% घटकर 25,085 यूनिट रही और कंपनी दूसरे स्थान पर आ गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (E2W) बाजार में नवंबर 2025 में बड़ी हलचल देखने को मिली है. Vahan डेटा के अनुसार, TVS Motor ने 25.92% मार्केट शेयर के साथ फिर से शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि Ola Electric की बिक्री में करीब 50% गिरावट आई है और कंपनी पाँचवें स्थान पर खिसक गई है.

कुल E2W रजिस्ट्रेशन नवंबर में 20% से अधिक घटकर 1.15 लाख यूनिट रहे, जबकि अक्टूबर में यह संख्या 1.44 लाख थी. उत्सव सीजन के कारण पिछले महीने की बिक्री अपेक्षाकृत अधिक रही थी. TVS Motor ने सुस्ती के दौर में भी अपनी पकड़ बनाए रखी और नवंबर में 29,756 यूनिट दर्ज कीं.

Bajaj Auto की बिक्री 20% घटकर 25,085 यूनिट रही और कंपनी दूसरे स्थान पर आ गई. इसका मार्केट शेयर अब 21.85% है.

Ather Energy ने तीसरा स्थान बनाए रखा, लेकिन इसकी बिक्री 30% घटकर 20,018 यूनिट पर आ गई. कंपनी का मार्केट शेयर 17.43% है. Ather ने पिछले महीने Ola Electric को मार्केट कैपिटलाइजेशन में भी पीछे छोड़ा था और Q2 FY26 में Rs 899 करोड़ का राजस्व हासिल किया.

Hero MotoCorp ने 26.34% गिरावट के बावजूद चौथा स्थान हासिल कर लिया. कंपनी ने नवंबर में 11,795 यूनिट दर्ज कीं और 10.27% शेयर हासिल किया. दूसरी ओर, Ola Electric की गिरावट सबसे तीखी रही. अक्टूबर में 20% वृद्धि दर्ज करने के बाद, नवंबर में इसकी बिक्री लगभग आधी होकर 8,254 यूनिट रह गई. कंपनी अब 7.19% मार्केट शेयर के साथ पाँचवें स्थान पर आ गई है.

शेयर बाजार में भी दबाव दिखा. Ola Electric का शेयर इस शुक्रवार Rs 41.38 पर बंद हुआ, जो एक महीने में 17.67% नीचे है. कंपनी का मार्केट कैप अब Rs 18,252 करोड़ है.ो

टैग्स
सम्बंधित खबरें

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

2 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

4 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

4 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

4 hours ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

6 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

4 hours ago

दवाओं और जांचों के नाम हिंदी में लिखें डॉक्टर, ब्रजेश पाठक ने की अपील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, चिकित्सा व्यवस्था में हिंदी और भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल से मरीजों को इलाज समझने में मिल सकती है आसानी

23 minutes ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

2 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

4 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.

4 hours ago