✕

होम / बिजनेस / तुर्किए की कंपनी Celebi को बड़ा झटका, भारतीय एयरपोर्ट्स पर काम करने की मंजूरी रद्द

तुर्किए की कंपनी Celebi को बड़ा झटका, भारतीय एयरपोर्ट्स पर काम करने की मंजूरी रद्द

जिस तुर्की ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान को मदद की उसी देश की कंपनी सेलेबी एविएशन कई प्रमुख भारतीय हवाई अड्डों की सिक्योरिटी संभाल रही थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत और तुर्की के बीच हालिया तनाव के बीच केंद्र सरकार ने तुर्की की कंपनी सेलेबी एविएशन (Celebi Aviation) की सुरक्षा मंजूरी (Security Clearance) को रद्द कर दिया है. यह कंपनी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत देश के कई बड़े हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग और कार्गो सेवाएं देती है, जो हाई-सिक्योरिटी जोन में आती हैं. यह कदम भारत की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद तुर्की द्वारा पाकिस्तान का समर्थन करने और कथित तौर पर ड्रोन सप्लाई करने के बाद उठाया गया है. इससे देशभर में तुर्की के खिलाफ गुस्सा और बहिष्कार की मांग तेज हो गई है.

क्यों निशाने पर आई ये कंपनी?

तुर्की द्वारा पाकिस्तान को ड्रोन सप्लाई करने की खबरों के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने सेलेबी की भूमिका पर नजर डाली. यह कंपनी हवाई अड्डों के संवेदनशील एयरसाइड एरिया में काम करती है, जहां से सीधे विमान और VVIP क्षेत्रों तक पहुंच संभव होती है.

रक्षा विशेषज्ञों ने बताया कि सेलेबी के लगभग 10% शेयर तुर्की राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोआन की बेटी सुमेये एर्दोआन के पास हो सकते हैं. सुमेये की शादी सेलचुक बायराकतार से हुई है, जो तुर्की की Bayraktar ड्रोन बनाने वाली कंपनी के संस्थापक हैं. यही ड्रोन कथित तौर पर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ इस्तेमाल किए. साथ ही, दिल्ली एयरपोर्ट पर सेलेबी का टर्मिनल VVIP तकनीकी क्षेत्र के ठीक सामने है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष विमान पार्क होता है.

सेलेबी इंडिया का क्या जवाब आया?

तमाम आलोचनाओं के बाद भारत में सेलेबी ग्राउंड हैंडलिंग के CEO तौसीफ खान ने सफाई दी. उन्होंने कहा, ‘हमारी कंपनी भारत में भारतीय नागरिकों द्वारा चलाई जाती है. सभी निवेश FDI नियमों और Foreign Investment Promotion Board (FIPB) की मंजूरी से किए गए हैं. हमारे बोर्ड में कोई तुर्की नागरिक नहीं है.’ तौसीफ ने यह भी कहा कि कंपनी को भारत के सभी नियामक निकायों से सुरक्षा मंजूरी मिली थी.

भारत सरकार का क्या है फैसला?

राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर भारत सरकार ने गुरुवार को सेलेबी एविएशन की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी है. इसका मतलब है कि कंपनी अब भारतीय एयरपोर्ट्स पर संवेदनशील कार्य नहीं कर पाएगी. यह फैसला भारत की सुरक्षा नीति में ‘नो टॉलरेंस’ की दिशा में एक स्पष्ट संकेत बताता है. खासकर उन विदेशी कंपनियों के लिए जिनके किसी भी रूप में भारत विरोधी तत्वों से संबंध हों. वहीं भारत में बड़े पैमाने पर तुर्किए के प्रोडक्ट्स का बहिष्कार किया जा रहा है. देश के कई मंडी और रेहड़ी व्यापारियों ने तुर्किए के सेब बेचने से मना कर दिया है.
 
टैग्स Türkiye
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

3 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

4 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

8 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

10 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

3 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

5 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

8 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

4 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

8 hours ago