होम / बिजनेस / शेयर बाजार के लिए ‘मंगलकारी’ रहा मंगलवार, मार्केट में आज 2 महीने की सबसे बड़ी तेजी

शेयर बाजार के लिए ‘मंगलकारी’ रहा मंगलवार, मार्केट में आज 2 महीने की सबसे बड़ी तेजी

बाजार की यह तेजी ग्लोबल और घरेलू संकेतकों पर निर्भर करती है. हालांकि, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कई महीनों की भारी गिरावट के बाद मंगलवार 18 मार्च को भारतीय शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन तेजी दिखाई. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने मजबूत ग्लोबल संकेतों के साथ शानदार प्रदर्शन किया. सेंसेक्स 1,131 अंक (1.53 फीसदी) चढ़कर 75,301.26 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 ने 326 अंक (1.45 फीसदी) की बढ़त के साथ 22,834.30 पर क्लोज हुआ. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने भी तेजी दिखाई. BSE मिडकैप इंडेक्स 2.10 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.73 फीसदी ऊपर रहा. 

इन शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी और गिरावट

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए. इसमें जोमैटो (Zomato) के शेयरों में 7.11 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही. इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयर 2.71 फीसदी से लेकर 3.25 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 4 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें भी बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve) का शेयर 1.33 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं भारती एयरटेल (Bharti Airtel), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में 0.13 फीसदी से लेकर 0.69% तक की गिरावट देखी गई.

2,825 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,159 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला. इसमें से 2,825 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,210 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 124 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 65 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 294 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों ने ₹7.22 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 18 मार्च को बढ़कर 400.02 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 17 मार्च को 392.80 करोड़ रुपये रहा था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 7.22 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है. या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 7.22 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

4 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

4 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.