✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार के लिए ‘मंगलकारी’ रहा मंगलवार, सेंसेक्स 362 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल

शेयर बाजार के लिए ‘मंगलकारी’ रहा मंगलवार, सेंसेक्स 362 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल

भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी के चलते आज के कारोबार में निवेशकों की संपत्ति में 3.49 लाख करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मंगलवार भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद मंगल साबित हुआ है. शानदार ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली है. और इस तेजी में सबसे बड़ा योगदान आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फार्मा और एनर्जी स्टॉक्स का रहा है. आज के सेशन में मिड-कैप और स्मॉल-कैप स्टॉक्स में भी भारी खरीदारी देखने को मिली है. बाजार बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 361 अंकों के उछाल के साथ 81,921 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 105 अंकों की तेजी के साथ 25,041 पर क्लोज हुआ है. आज की तेजी में निफ्टी फिर से 25,000 के आंकड़े के पार जाने में सफल रहा है.

चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर आज हरे निशान में हुए. इसमें एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में 2.41 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही. इसके बाद एचसीएल टेक (HCL Tech), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयर 1.70 फीसदी से लेकर 2.15 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए.

वहीं सेंसेक्स के बाकी 8 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) का शेयर 1.77 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में 0.26 फीसदी से 1.55% तक की गिरावट देखी गई.

2,371 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,042 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला. इसमें से 2,590 शेयर तेजी के साथ बंद हुए. वहीं 1,351 शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि 101 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए, इसके अलावा 278 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 30 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

3.50 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 10 सितंबर को बढ़कर 463.59 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 9 सितंबर को 460.17 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.42 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है. या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.42 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

18 hours ago

बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

3 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

20 hours ago