✕

होम / बिजनेस / ट्रंप के टैरिफ अटैक का मिला-जुला असर, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद, जानें डिटेल्स

ट्रंप के टैरिफ अटैक का मिला-जुला असर, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद, जानें डिटेल्स

शेयर बाजारों में आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर गिरावट वाला कारोबार देखने को मिला. हालांकि, बाजार दिन के निचले स्तरों से संभल गए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के सामने घरेलू शेयर बाजार मजबूती से टिका. सेंसेक्स और निफ्टी निचले स्तरों से सुधरकर बंद हुए. निफ्टी बैंक में शानदार रिकवरी दिखी. निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स नीचे सुधरकर बंद हुए. सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो फार्मा, PSU बैंक, PSE शेयरों में खरीदारी दिखी. बैंकिंग, एनर्जी, FMCG इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए. वहीं, आईटी, मेटल और ऑटो सेक्टर में दबाव देखने को मिला. सेंसेक्स 322 अंक गिरकर 76,295 पर और निफ्टी 82 अंक गिरकर 23,250 पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक 249 अंक बढ़कर 51,597 पर और मिडकैप इंडेक्स 109 अंक बढ़कर 52,162 पर बंद हुआ.

इन शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी और गिरावट

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में 4.34 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही. इसके बाद सन फार्मा (Sun Pharma), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), एनटीपीसी (NTPC) और एशियन पेंट (Asian Paint) के शेयर 1.82 फीसदी से लेकर 3.26 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

वहीं सेंसेक्स के बाकी 17 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें भी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का शेयर 3.98 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), एचसीएल टेक (HCL Tech), इंफोसिस (Infosys) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में 2.64 फीसदी से लेकर 3.84% तक की गिरावट देखी गई.

BSE के 2,813 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,085 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला, इसमें से 4,123 शेयर तेजी के साथ बंद हुए. वहीं 2,813 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 1,170 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 72 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 52 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों ने ₹33,000 करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 3 अप्रैल को बढ़कर 413.31 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 2 अप्रैल को 412.98 लाख करोड़ रुपये रहा था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 33,000 करोड़ रुपये बढ़ा है. या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 33,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 hour ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 hour ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

16 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

18 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

18 hours ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 hour ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

51 minutes ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 hour ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

18 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

16 hours ago