✕

होम / बिजनेस / ट्रंप की कंपनी भारत में पसार रही पैर, पुणे में बनेगा TRUMP वर्ल्ड सेंटर, जानें पूरा प्लान

ट्रंप की कंपनी भारत में पसार रही पैर, पुणे में बनेगा TRUMP वर्ल्ड सेंटर, जानें पूरा प्लान

पुणे में नॉर्थ मेन रोड पर Trump World Center को बनाने का काम शुरू हो चुका है. इस प्रोजेक्ट पर लगभग ₹1,700 करोड़ का निवेश किया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रियल एस्टेट कंपनी पुणे में अपना पहला कमर्शियल टावर खोलने का प्लान बना रही है. इसके पीछे मकसद भारत जैसी बढ़ती आबादी वाले देश में ऑफिसों की बढ़ती मांग का लाभ उठाना है. ट्रंप की रियल एस्टेट कंपनी एक ऐसे समय में अमेरिकी के बाहर सबसे बड़े बाजार भारत में अपना दायरा बढ़ा रही है, जब दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा जोरो पर है. 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात हुई थी. इस दौरान ट्रंप ने बातों ही बातों में इस बात का संकेत दे दिया कि भारत भी उन्हीं देशों में शामिल हैं, जिस पर अमेरिका 2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लगा सकता है. 

इतने करोड़ में बनकर तैयार होगा प्रोजेक्ट

बता दें कि ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन के लिए लोकल लाइसेंस्ड पार्टनर ट्रिबेका डेवलपर्स और रियल एस्टेट कंपनी  कुंदन स्पेसेस के साथ पार्टनरशिप में पुणे के कोरेगांव पार्क एनेक्सी में नॉर्थ मेन रोड पर Trump World Center का निर्माण किया जाएगा. ट्रिबेका डेवलपर्स के अनुसार, इस प्रोजेक्ट पर लगभग 1,700 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट किया जा रहा है. बाद में रेवेन्यू का बंटवारा 50-50 परसेंट ट्रिबेका डेवलपर्स और कुंदन स्पेसेस के बीच किया जाएगा. 

टावर में एक से बढ़कर एक फेसिलिटीज

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को 1.6 मिलियन स्क्वॉयर फीट से अधिक जगह में बनाया जाएगा, जिसमें दो ग्लास टावर होंगे, जिनकी ऊंचाई 27 फ्लोर से भी ज्यादा होगी. इनमें से एक टावर में सेल्फ ऑफिस होंगे, जबकि दूसरे में ऑफिस स्पेस किराए पर दिए जाएंगे. प्रोजेक्ट में क्रेच, सैलून, ऑडिटोरियम, जिम, स्पोर्ट्स फेसिलिटीज के साथ-साथ स्पा, रेस्तरां और ग्रॉसरी स्टोर की भी सुविधा होगी. 

भारत में पैर पसार रहा ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन

टावर में 25 अरब रुपये (289 मिलियन डॉलर) से अधिक की बिक्री होने की उम्मीद है. बता दें कि यह भारत में ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन की पहली कमर्शियल ऑफिस प्रोजेक्ट होगी, जबकि पुणे में यह कंपनी का दूसरा प्रोजेक्ट है. इससे पहले, ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन ने शहर में रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट के लिए पंचशील रियल्टी के साथ पार्टनरशिप की थी. भारत में पहले से ही ट्रंप ब्रांड के 4 कमर्शियल प्रोजेक्ट हैं और इसी के चलते अमेरिका के बाहर भारत कंपनी के लिए दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है. 

आने वाले समय में कई और प्रोजेक्ट्स पर भी बात बन सकती है. रियल एस्टेट फर्म JLL की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में ऑफिस स्पेस की मांग में 2024 में मजबूत वृद्धि देखी गई. देश के सात बड़े शहरों में लीज पर ऑफिस स्पेस देने की गतिविधि में साल-दर-साल लगभग 23 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

6 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

9 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

12 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

12 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

9 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

3 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

5 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

6 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

6 hours ago