✕

होम / बिजनेस / भारत के खिलाफ ट्रंप का बड़ा एलान, 2 अप्रैल से भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएगा अमेरिका

भारत के खिलाफ ट्रंप का बड़ा एलान, 2 अप्रैल से भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएगा अमेरिका

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में साफ कर दिया कि अमेरिका अब व्यापार में किसी भी देश की मनमानी बर्दाश्त नहीं करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दुनिया में सबसे बड़े ट्रेड वॉर (Trade War) की शुरुआत हो चुकी है और इस बीच बुधवार को अमेरिका में संसद को संबोधित करते हुए US President Donald Trump ने भारत पर टैरिफ लगाने को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने अपने संबोधन में दो बार भारत का जिक्र करते हुए कहा कि चीन, मेक्सिको और कनाडा के साथ ही भारत भी अमेरिका पर भारी टैरिफ लगाता है, जो ठीक नहीं है. ट्रंप ने औपचारिक रूप से टैरिफ लागू होने की तारीख भी तय कर दी है, जो 2 अप्रैल 2025 है. 

ट्रंप बोले- 'भारत 100% टैरिफ लगाता है...'

सबसे पहले बताते हैं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी स्पीच में भारत को लेकर क्या-क्या कहा? तो बता दें भारत का दो बार नाम लेते हुए Donald Trump ने कहा कि भारत हम 100 फीसदी टैरिफ लगाता है. ये कतई ठीक नहीं है. उन्होंने टैरिफ वॉर की औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि अब जो भी देश अमेरिका पर टैरिफ लगाएगा.
ट्रंप ने अमेरिका पर टैरिफ लगाने वाले कुछ देशों के नाम भी गिनाए और कहा कि औसतन, यूरोपीय यूनियन, चीन, ब्राजील, भारत, मैक्सिको और कनाडा हम पर टैरिफ लगाते हैं. क्या आपने इनके बारे में सुना है? और अनगिनत अन्य देश हमसे बहुत ज्यादा टैरिफ़ वसूलते हैं, जितना हम उनसे वसूलते हैं. यह बहुत अनुचित है.

2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लागू

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पर टैरिफ लगाने वाले देशों पर आगामी 2 अप्रैल से अमेरिका भी उतना ही टैरिफ लगाएगा, न कम और न ज्यादा. US Congress में अपने संबोधन में उन्होंने ये भी कहा कि हमारा प्लान पहले रेसिप्रोकल टैरिफ को 1 अप्रैल को लागू करने का था, लेकिन मैं ये बिल्कुल नहीं चाहता था कि इसे लेकर अप्रैल फूल डे से जोड़कर देखा जाए.

Trump ने कहा कि यदि आप अमेरिका में अपना उत्पाद नहीं बनाते हैं, तो आपको टैरिफ का भुगतान करना होगा, और कुछ मामलों में बहुत बड़ा टैरिफ लागू होगा. अन्य देशों ने दशकों से हमारे खिलाफ टैरिफ का इस्तेमाल किया है और अब हमारी बारी है. इसके साथ ही ट्रंप ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि अगर ये देश हमें अपने बाजार से बाहर रखने के लिए नॉन-मॉनेट्री टैरिफ लगाते हैं, तो हम उन्हें अपने बाजार से बाहर रखने के लिए भी ऐसा ही करेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक, इस कदम से अमेरिका को खरबों डॉलर का प्रोडक्शन करने में मदद मिलेगी और इसके साथ ही रोजगार को बढ़ावा भी मिलेगा.

क्या है ये रेसिप्रोकल टैरिफ?

ग्लोबल ट्रेड वॉर के बीच ये जान लेना जरूरी है कि जिस रेसिप्रोकल टैरिफ या पारस्परिक टैरिफ पर ट्रंप इतना जोर दे रहे हैं, वो आखिर है क्या? तो बता दें कि टैरिफ उन करों (Taxes) को कहा जाता है, जो किसी देश द्वारा दूसरे देश से आयातित वस्तुओं पर लगाए जाते हैं. यानी जो देश अमेरिकी सामान पर जितना टैरिफ लगाएगा, अमेरिका भी उस देश के सामान पर उतना ही टैरिफ लगाएगा. ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर कहा था, 'जैसे को तैसा, एक टैरिफ के बदले दूसरा टैरिफ, वही सटीक अमाउंट.'

रेसिप्रोकल टैरिफ यानी जब एक देश किसी दूसरे देश से आयातित वस्तुओं पर टैरिफ (आयात शुल्क) लगाता है, तो दूसरा देश भी उसी अनुपात में उस देश के उत्पादों पर टैरिफ लगा देता है. इसे सरल भाषा में 'जैसे को तैसा' नीति कहा जा सकता है. उदाहरण के लिए, अगर कोई देश अमेरिकी उत्पादों पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाता है, तो अमेरिका भी उस देश से आने वाले सामान पर 10 प्रतिशत का ही टैरिफ लगाएगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

15 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

19 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

21 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

22 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

19 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

13 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

15 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

15 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

15 hours ago