✕

होम / बिजनेस / ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ पर 90 दिनों के लिए लगाई रोक, लेकिन चीन को दिया 125% का झटका

ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ पर 90 दिनों के लिए लगाई रोक, लेकिन चीन को दिया 125% का झटका

अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर तेज हो गई है. देर रात अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने चीन से आयातित वस्तुओं पर टैरिफ 125% तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को 75 से ज्यादा देशों पर जैसे को तैसा यानी कि रेसिप्रोकल टैरिफ 90 दिनों के लिए रोक दिया है. यह उनके फैसले के साथ ही लागू हो गया है. अमेरिकी बॉन्‍ड बाजार में मची हलचल ने डोनाल्‍ड ट्रंप को टैरिफ पर अपने कदम पीछे खींचने पर मजबूर कर दिया. बॉन्ड बाजार में आई तेज गिरावट और आर्थिक संकट की आशंका से अमेरिकी प्रशासन में खलबली मच गई. हालांकि उन्होंने चीन को इस छूट में शामिल नहीं किया है, बल्कि उस पर लगे टैरिफ को 104% से बढ़ाकर 125% कर दिया है. ट्रम्प ने यह कार्रवाई चीन की तरफ से लगाए गए जवाबी 84% टैरिफ के बाद की.

चीन पर 125 प्रतिशत टैरिफ

अमेरिका और चीन के बीच छिड़ा टैरिफ वॉर थमता नजर नहीं आ रहा है. अमेरिका ने चीन पर 104 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया था. जिसके बाद चीन ने भी 85 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की. चीन की इस घोषणा के कुछ घंटों बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी सामानों पर टैरिफ 104 प्रतिशत से बढ़ाकर 125 प्रतिशत करने की घोषणा की है. राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रूथ सोशल पर इस बात की घोषणा की. ट्रंप की इस घोषणा के साथ ही दुनिया की दो महाशक्तियों के बीच चल रहा टैरिफ वॉर और तेज होता नजर आ रहा है.  

सहयोगी देशों पर 90 दिन तक 10 प्रतिशत टैरिफ- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 75 से अधिक देशों के लिए 90 दिनों की टैरिफ में छूट देने की भी घोषणा की है. ट्रंप ने कहा कि इन देशों ने अमेरिकी वाणिज्य विभाग, ट्रेजरी और यूएसटीआर से व्यापार और मुद्रा हेरफेर (Currency Manipulation) जैसे मुद्दों पर बातचीत शुरू की है. इन देशों के साथ व्यापार पर अगले 90 दिनों तक सिर्फ 10 फीसदी का रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया जाएगा. टैरिफ पर 90 दिनों वाली रोक चीन को छोड़कर बाकी अन्य देशों पर लागू होगी. इसमें भारत सहित अन्य कई देश शामिल हैं. इन सभी देशों से बातचीत के बाद अगला फैसला लिया जाएगा.

व्हाइट हाउस में बुधवार को रही खूब हलचल

बुधवार को व्हाइट हाउस में अफरातफरी का माहौल रहा. राष्ट्रपति जहां एक तरफ बाजार की गिरावट को संभालने की कोशिश कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा, “यह शेयर बाजार के इतिहास की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है. अगर ऐसे ही चलता रहा तो हम चार हफ्ते पहले की स्थिति में लौट आएंगे.” ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि वे कुछ अमेरिकी कंपनियों को टैरिफ से छूट देने पर विचार कर सकते हैं और ऐसा वे “अपने इंस्टिंक्ट” से तय करेंगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

11 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

13 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

14 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

14 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

14 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.