✕

होम / बिजनेस / विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त उछाल, 4.5 अरब डॉलर बढ़कर 658.8 अरब डॉलर पर पहुंचा

विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त उछाल, 4.5 अरब डॉलर बढ़कर 658.8 अरब डॉलर पर पहुंचा

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा, विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.67 अरब डॉलर बढ़कर 558.86 अरब डॉलर हो गईं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जहां भारत की विदेशी दौलत यानी फॉरेक्स रिजर्व में जबरदस्त इजाफा हो गया है और 4 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है. भारत के फॉरेक्स रिजर्व में लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी देखने केा मिली है, जोकि 4.50 अरब डॉलर से ज्यादा की है. जानकारों की मानें तो विदेशी निवेशकों ने निवेश करना शुरू कर दिया है. जिसकी वजह से डॉलर के मुकाबले में रुपए में तेजी देखने को मिली है. जिसकी वजह से आरबीआई को डॉलर खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ रही है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आरबीआई ने फॉरेक्स रिजर्व को लेकर किस तरह के आंकड़े जारी किए हैं.

विदेशी मुद्रा भंडार में हुई बढ़ोतरी

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 21 मार्च 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $2.529 बिलियन की भारी बढ़ोतरी हुई है. दरअसल, पिछले सप्ताह डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हुआ है. इसी दौरान विदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजारों में भी निवेश बढ़ा है. तभी तो इस सप्ताह अपना विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ कर $658.800 बिलियन पर पहुंच गया है. इससे एक सप्ताह पहले यानी 14 मार्च को अपने भंडार में $305 मिलियन की मामूली बढ़ोतरी हुई थी. गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 बिलियन पर के रेकॉर्ड उच्चतम स्तर पर था.

फॉरेन करेंसी असेट में भी वृद्धि

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में वृद्धि हुई है. 21 मार्च 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में $1.669 बिलियन की वृद्धि हुई है. अब अपना एफसीए भंडार बढ़ कर $558.856 बिलियन का हो गया है. उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है.

गोल्ड रिजर्व बढ़ा लेकिन SDR  घटा

बीते सप्ताह अपने गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार में भी वृद्धि हुई है. रिजर्व बैंक के मुताबिक 21 मार्च 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में $2.883 बिलियन की वृद्धि हुई है. इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार बढ़ कर $77.275 बिलियन तक चला गया है.

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में कमी हुई है. समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में 22 मिलियन डॉलर की कमी हुई है. अब यह घट कर 18.240 बिलियन डॉलर का रह गया है। इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में 2 मिलियन डॉलर की कमी हुई है. अब यह घट कर $ 4.429 बिलियन रह गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

18 minutes ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

6 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

6 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

21 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

3 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

9 minutes ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

18 minutes ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

6 hours ago