✕

होम / बिजनेस / स्पैम कॉल्स पर TRAI का कड़ा एक्शन, नियम नहीं मानने पर टेलीकॉम कंपनियों को भरना पड़ेगा भारी जुर्माना!

स्पैम कॉल्स पर TRAI का कड़ा एक्शन, नियम नहीं मानने पर टेलीकॉम कंपनियों को भरना पड़ेगा भारी जुर्माना!

TRAI के इन नए नियमों से उपभोक्ताओं को न सिर्फ स्पैम कॉल्स और मैसेज से राहत मिलेगी, बल्कि टेलीकॉम कंपनियां भी अपनी सेवाओं में सुधार लाने के लिए मजबूर होंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने स्पैम कॉल और मैसेज से छुटकारा दिलाने के लिए नए और सख्त नियम लागू किए हैं. इन नए नियमों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को अनचाही कॉल्स और मैसेज से राहत देना है. अब स्पैम कॉल और मैसेज की गलत रिपोर्टिंग करने पर टेलीकॉम कंपनियों को  भारी जुर्माना भरना होगा. तो आइए जानते हैं ट्राई के ये नए नियम क्या हैं और इनका पालन न करने पर टेलीकॉम कंपनियों को कितना जुर्माना भरना पड़ेगा?

जुर्माना और सजा की नई व्यवस्था

अगर कोई टेलीकॉम कंपनी पहली बार नियमों का उल्लंघन करती है, तो उसे 2 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा. दूसरी बार गलती करने पर जुर्माना बढ़कर 5 लाख रुपये हो जाएगा और बार-बार नियम तोड़ने पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके अलावा, अगर कोई टेलीकॉम ऑपरेटर लगातार नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसकी सेवाएं भी निलंबित की जा सकती हैं.

डेटा एनालिसिस से पहचान की जाएगी स्पैम कॉल और मैसेज

TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को स्पैम कॉल और मैसेज की पहचान के लिए डेटा एनालिसिस करने का आदेश दिया है. कंपनियों को कॉल और मैसेज के पैटर्न की निगरानी करनी होगी, जिसमें अत्यधिक कॉलिंग एक्टिविटी, बहुत कम समय की कॉल्स और आउटगोइंग कॉल्स की संख्या का इनकमिंग कॉल्स से असंतुलन जैसी गतिविधियों को ट्रैक किया जाएगा. इस नई व्यवस्था से स्पैमर्स की पहचान जल्दी और सटीक तरीके से की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को अनचाही कॉल्स और मैसेज से राहत मिलेगी.

शिकायत दर्ज करना होगा अब आसान

TRAI ने उपभोक्ताओं के लिए स्पैम कॉल और मैसेज की शिकायत दर्ज करना आसान बना दिया है. अब उपभोक्ता Do Not Disturb (DND) ऐप के जरिए 7 दिन के अंदर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके साथ ही, टेलीकॉम कंपनियों को बिना पंजीकरण (रजिस्टर्ड) के कॉल या मैसेज भेजने वालों के खिलाफ 5 दिन के अंदर कार्रवाई करनी होगी.

प्रमोशनल कॉल्स पर नई पाबंदियाँ

अब प्रमोशनल कॉल्स केवल '140' सीरीज के नंबरों से की जा सकेंगी। इसी तरह, '1600' सीरीज के नंबरों से ट्रांजैक्शन और सर्विस से जुड़ी कॉल्स की जाएंगी. इसके अलावा, 10 अंकों वाले सामान्य मोबाइल नंबर से प्रमोशनल कॉल्स पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है.

प्रमोशनल और ट्रांजैक्शनल मैसेज में पहचान

मैसेज भेजने के तरीके में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए TRAI ने नए स्टैंडर्ड हेडर कोड लागू किए हैं, जिसके अनुसार टेलीकॉम कंपनियों को प्रमोशनल मैसेज में “-P”, सर्विस से जुड़े मैसेज में “-S”, ट्रांजैक्शनल मैसेज में “-T” और सरकारी संदेशों के लिए “-G” का इस्तेमाल करना होगा. ट्राई के ये कदम उपभोक्ताओं की सुरक्षा और संतुष्टि को सुनिश्चित करने के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

6 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

9 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

10 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

10 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

14 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

9 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

6 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

9 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

9 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

13 hours ago