होम / बिजनेस / रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी! सबसे तेज चलने वाली इंजन का ट्रायल सफल, जानिए स्पीड

रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी! सबसे तेज चलने वाली इंजन का ट्रायल सफल, जानिए स्पीड

देश के दो रेल मंडलों में 220 किमी की रफ्तार देने वाले आधुनिकतम वेप-7 एसी इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रायल करने का काम पूरा हो चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः आने वाले दिनों में ट्रेनों की स्पीड 100-130 किमी प्रति घंटे से बढ़कर के 180 किमी तक प्रति घंटा हो जाएगी. इसके लिए देश के दो रेल मंडलों में 220 किमी की रफ्तार देने वाले आधुनिकतम वेप-7 एसी इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रायल करने का काम पूरा हो चुका है. पश्चिम मध्य रेल के दो रेल मंडल-- कोटा और भोपाल में इस स्पीड का ट्रायल किया गया.

इस रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन

फिलहाल दिल्ली से भोपाल या फिर दिल्ली से कोटा के बीच किसी भी वंदे भारत ट्रेन का परिचालन नहीं किया जाता है. ट्रायल के बाद अब इन रूटों पर भी वंदे भारत ट्रेन दौड़ सकती है. भोपाल मंडल में बीना से लेकर के इटारसी तक अप्रैल से 10 जुलाई के बीच ट्रेन को 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया. वहीं कोटा मंडल में कोटा-नागदा और कोटा-मथुरा सेक्शन पर इसका ट्रायल किया गया. ट्रायर में डबल डेकर एसी कोच को भी शामिल किया गया.

35 मिनट का समय बचेगा

बीना से लेकर के इटारसी के बीच यात्रियों का 35 मिनट का समय बचेगा. भोपाल से बीना के बीच 20 और भोपाल से इटारसी तक की ट्रेन यात्रा के दौरान 15 मिनट बचेंगे. इस स्पीड ग्राफ का ट्रायल रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) के माध्यम से हुआ है.

10 साल में पहुंचे 130 किमी तक

रेल अफसरों का कहना है कि पिछले दस सालों के दौरान ट्रेनों की रफ्तार को 90 से 110 और उसके बाद 130 किमी तक पहुंचाने में 10 साल का समय लग गया. लगातार इंप्रूव किए जा रहे इंफ्रा स्ट्रक्चर, ट्रैक रिप्लेसमेंट के माध्यम से किए गए मेंटेनेंस से स्पीड बढ़ाने में सफल रहे हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

1 day ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

1 day ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

1 day ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

1 day ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

35 minutes ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

8 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

3 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

4 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

5 hours ago