✕

होम / बिजनेस / अमेरिका-चीन में हुई ट्रेड डील, दोनों ने 115% टैरिफ घटाया, जानें क्या है इस डील के मायने?

अमेरिका-चीन में हुई ट्रेड डील, दोनों ने 115% टैरिफ घटाया, जानें क्या है इस डील के मायने?

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध में बड़ी नरमी देखने को मिली है. 90 दिनों के लिए दोनों ही देशों ने अपने नए टैरिफ को लागू करने पर रोक लगा दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील हो गई है. जेनेवा में शनिवार से ही दोनों देश बातचीत कर रहे थे. अब दोनों देशों ने टैरिफ में 115% कटौती का ऐलान किया है. व्‍यापार समझौते के मुताबिक, अमेरिका, चीन से आयातित सामानों पर 30% टैरिफ लगाएगा. वहीं चीन अमेरिकी से आयात होने वाले प्रोडक्‍ट्स पर 10% टैरिफ लगाएगा.  दोनों देशों के बीच टैरिफ में यह कटौती फिलहाल 90 दिनों के लिए हुई है. अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेन्ट ने इसकी घोषणा की है.

अमेरिका ने चीन पर 145 फीसदी टैरिफ लगाया था. इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिकी वस्‍तुओं पर 125 फीसदी टैरिफ थोप दिया था. कई दिनों की तनातनी के बाद अब दोनों देश नरम पड़े हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने इसे एक अच्छी डील बताया है. व्हाइट हाउस ने 11 मई को चीन के साथ व्‍यापार समझौता होने की घोषणा की थी. हालांकि, तब इसकी डिटेल नहीं दी गई थी.

90 दिन प्रभावी रहेगा नया टैरिफ

अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेन्ट ने कहा, “हम 90 दिनों की विराम अवधि पर सहमत हो गए हैं और टैरिफ स्तरों को काफी हद तक घटा दिया गया है.” उन्होंने चीन के साथ हुई बातचीत को सकारात्मक बताया और कहा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के प्रति काफी सम्मान दिखाया.

बेसेंट ने यह भी बताया कि अमेरिका और चीन ने भविष्य में किसी भी तरह के तनाव को रोकने के लिए प्रभावी प्रोटोकॉल तैयार कर लिए हैं. बेसेंट ने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था अब तक उपभोक्ता-आधारित मॉडल की ओर नहीं बढ़ी है. चीन के वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने 14 मई तक उपायों को लागू करने पर सहमति व्यक्त की है. मंत्रालय ने आगे कहा कि अमेरिका के खिलाफ 2 अप्रैल से लागू किए गए गैर-टैरिफ प्रतिविरोधी उपायों को रोकने या हटाने का भी इरादा है.

पिछले महीने ट्रंप ने लगाया था 145 फीसदी टैरिफ

पिछले महीने ट्रम्प ने चीनी सामानों पर 145% टैरिफ लगा दिए थे, जिसके बदले चीन ने भी अमेरिकी सामान पर 125% तक का टैरिफ लगा दिया था. इस टैरिफ वार से दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच सालाना 600 अरब डॉलर का व्यापार लगभग रुक सा गया.एक हफ्ते पहले ट्रम्प ने इशारा दिया था कि वे चीन पर लगाए गए टैरिफ को कम कर सकते हैं. उन्होंने ये माना कि मौजूदा टैरिफ दरें इतनी ज्यादा हैं कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं ने एक-दूसरे के साथ व्यापार करना ही बंद कर दिया है.चीन अमेरिकी वस्तुओं का तीसरा सबसे बड़ा खरीदार है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिनपॉइंट एसेट मैनेजमेंट, हांगकांग के मुख्य अर्थशास्त्री झिवेई झांग ने कहा कि हमें यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि यह टैरिफ में केवल तीन महीने की अस्थायी कमी है. यह एक लंबी प्रक्रिया की शुरुआत है. दोनों पक्षों को शायद किसी समाधान पर पहुंचने या अंतिम व्यापार समझौते पर पहुंचने में महीनों लग जाएंगे, लेकिन यह एक बहुत अच्छी शुरुआत है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

6 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

7 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

11 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

13 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

6 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

8 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

11 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

7 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

11 hours ago